Ahoi Ashtami 2026: आज अहोई अष्टमी पर होती है तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे? जानें समय

Ahoi Ashtami 2026 Star Rise Time: आज अहोई अष्टमी व्रत के दिन अहोई माता की पूजा करने के साथ ही शाम के समय तारों की पूजा की जाती है. तारों को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत संपन्न होता है.

Ahoi Ashtami.jpg

अहोई अष्टमी पर तारों की पूजा करें. (Photo Credit - AI)

Ahoi Ashtami Today Star Rise Time: आज अहोई अष्टमी का व्रत है. अहोई अष्टमी व्रत महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं. अहोई अष्टमी व्रत पर अहोई माता की पूजा का विधान है. अहोई अष्टमी व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद मनाया जाता है. अहोई अष्टमी उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है. बता दें कि, अहोई अष्टमी का दिन अहोई आठें के नाम से भी जानते हैं. अहोई अष्टमी पर शाम के समय तारों की पूजा करने और तारों को अर्घ्य देने की परंपरा है. अहोई अष्टमी पर शहरों के अनुसार, तारों के निकलने का समय और अर्घ्य देने की विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अहोई अष्टमी 2026: शहरों के अनुसार तारे निकलने का समय

शहर तारे निकलने का समय
नई दिल्लीशाम को 06:00 बजे
नोएडाशाम को 06:00 बजे
लखनऊशाम को 05:48 बजे
कोलकाताशाम को 05:22 बजे
चेन्नईशाम को 06:04 बजे
हैदराबादशाम को 06:07 बजे
अहमदाबादशाम को 06:25 बजे
सूरतशाम को 06:26 बजे
पुणेशाम को 06:24 बजे
जयपुरशाम को 06:08 बजे
चंडीगढ़शाम को 06:00 बजे
भोपालशाम को 06:05 बजे
मथुराशाम को 06:00 बजे
वृंदावनशाम को 06:00 बजे
आगराशाम को 05:59 बजे
वाराणसीशाम को 05:41 बजे
गाजियाबादशाम को 06:00 बजे
मुंबईशाम को 06:28 बजे

ऊपर दी गई टेबल में सभी बड़े शहरों में तारे दिखने का अनुमानित समय दिया गया है. बता दें कि, यह समय अनुमान के अनुसार है. अलग-अलग स्थानों पर मौसम, बादलों और स्थानीय परिस्थितियों के कारण तारे दिखाई देने के समय में अंतर हो सकता है.

विज्ञापन

तारों को अर्घ्य देने की विधि

अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य देने के लिए करवा या कलश में फूल और अक्षत डालें. इसके बाद शाम को तारे निकलने के बाद खुले आसमान के नीचे आकाश में तारों को देखते हुए दोनों हाथों से जल धीरे-धीरे नीचे चढ़ाएं. आप तारों को अर्घ्य देने के दौरान अहोई माता से संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें. आप अर्घ्य देने के बाद जल चढ़ाए हुए स्थान की तीन बार परिक्रमा करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ