सिनेमाघरों के बाद OTT पर छाई 3 घंटे 17 मिनट की थ्रिलर फिल्म, पूर्वांचल की 'सत्ता' के लिए छिड़ी जंग!
Prime Video Trending Movie: थिएटर्स के बाद 3 घंटे 17 मिनट की थ्रिलर फिल्म भी तहलका मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं आखिर फिल्म का नाम क्या है.

Prime Video Trending Movie: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर बॉलीवुड की थ्रिलर एक्शन फिल्म तहलका मचा रही है. हाल ही में 3 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म में एक्शन सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'मिर्जापुर द मूवी' है. 3 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स हैं. बॉलीवुड की इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. हाल ही में इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग पर छा गई है. जो इसे थिएटर्स में नहीं देख सके वो अब इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी
3 / 6फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी फेमस सीरीज 'मिर्जापुर' से ही इंस्पायर है. फिल्म में सभी किरदार सीरीज वाले ही हैं. वहीं कुछ सितारों की नई एंट्री भी हुई है. फिल्म की कहानी में सीरीज की तरह ही गैंगस्टर वॉर देखने को मिलती है. पूर्वांचल की 'सत्ता' के लिए 2 गुटों में वॉर देखने को मिलती है. कालीन भैया के गुट के साथ बब्बन के गुट वाले भिड़ जाते हैं. आखिर में किसकी जीत होती है और किसकी हार ये आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा.
फिल्म की स्टारकास्ट
4 / 6फिल्म के सितारों की बात करें तो इसमें पुराने सितारों के साथ नए सितारों की जुगलबंदी देखने को मिलती है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, सोनल चौहान और श्वेता त्रिपाठी जैसे सितारे देखने को मिलते हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया है. ये ही वजह है कि सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी ये फिल्म तहलका मचा रही है.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
5 / 6'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 230.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 339.84 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल किया. इस कमाई से ये फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. वहीं इस फिल्म पर ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया. वहीं अब ओटीटी पर भी रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग बन गई है.
इन फिल्मों-सीरीज को छोड़ा पीछे
6 / 6प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में राइज एंड फॉल, चार यार, जेलर, द डार्क हेवन, ड्राइव और द ट्रेटर्स तेलुगु जैसे शोज और मूवीज को पीछे छोड़ दिया है. ये शोज और फिल्में भी प्राइम वीडियो पर छाई हुई हैं लेकिन इनमें सबसे पहले नंबर पर 'मिर्जापुर द मूवी' ही ट्रेंड कर रही है.