ईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ बने 1 साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज

Ishan Kishan Created History: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I मैच में शानदार बल्लेबाजी की. इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं.

ishan kishan created history

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों की शानदार पारी खेली (Image: ANI)

Ishan Kishan Created History: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. 2026 में किशन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और वह लगातार हर सीरीज में रन बनाते आए. किशन 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में 61 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 32 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली. किशन ने 190.63 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 5 छक्के जड़े. किशन अपनी इस पारी के चलते एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 T20I मैचों में हिस्सा लिया था और 1164 रन बनाए थे. उनका औसत 46.56 रहा था और उन्होंने 187.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. इसी के साथ वह भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. उनकी यह बादशाहत 3 साल तक रही. 2026 में ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

61 रनों की पारी के बाद वह एक साल में 1200 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. वह अब तक 2026 में 37 पारियों में 1220 रन बनाने में सफल हुए हैं. उन्होंने 35.88 के औसत से बल्लेबाजी की है और 1 शतक एवं 8 अर्धशतक जड़े हैं. किशन का स्ट्राइक रेट 171.58 का रहा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है.

अभिषेक शर्मा भी सूर्या को छोड़ सकते हैं पीछे

अभिषेक शर्मा के लिए भी साल 2026 शानदार रहा है. वह भी रनों के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ सकते हैं. अभिषेक शर्मा ने 2026 में अब तक 39 मैचों में हिस्सा लिया है और 1153 रन बनाए हैं. अभिषेक 11 रन बनाकर सूर्या से आगे निकल सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली T20I सीरीज में अभिषेक 11 रन बनाकर सूर्या से आगे निकल सकते हैं और एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ सकते हैं. भविष्य में वह बड़ी पारी खेलकर ईशान से आगे भी निकल जाएं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ