Colon Cleanse: पेट ठीक तरह से साफ ना हो और मलत्याग करने में दिक्कत आ जाए तो कब्ज हो जाती है. कब्ज की दिक्कत में होता यह है कि मल आंतों में ही कई-कई दिनों तक अटका रहता है. इससे आंतों में टॉक्सिंस जमने लगते हैं और पूरे शरीर में फैल जाते हैं जिससे शरीर रोगों का घर बनते देर नहीं लगता है. ऐसे में अगर आप भी आंतों की गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो आुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) का बताया यह उपाय आपके काम आएगा. आचार्य बालकृष्ण ने बताया दूध में किस तेल को डालकर पीने पर आंतों की अच्छी सफाई हो जाती है. आप भी यह नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं.
आचार्य बालकृष्ण ने बताया आतों को साफ करने का तरीका
आंतों को साफ करने के लिए आप दूध में अरंडी का तेल (Castor Oil) डालकर पी सकते हैं. अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल. आपको करना बस इतना है कि एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच कैस्टर ऑयल डालना है और इसे पी लेना है. इस दूध (Milk) को रात के समय पीकर सोएं. यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है. इस दूध को रात में पीकर सोने पर अगली सुबह मलत्याग करने में दिक्कत नहीं आती और पेट आसानी से साफ हो जाता है.
यह भी पढ़ें –कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर ने कहा मेथी से लेकर भिंडी तक खाएं ये देसी फूड्स
पेट के लिए अरंडी के तेल के फायदे
कब्ज से छुटकारा – पेट के लिए अरंडी का तेल एक नहीं कई तरीकों से फायदेमंद होता है. यह तेल आंतों में जमी गंदगी से चिपकता है और उसे अपने साथ बाहर निकाल देता है. इससे कब्ज (Constipation) की दिक्कत दूर होती है.
शरीर से टॉक्सिंस निकालता है – शरीर में जमा गंदे टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मददगार है कैस्टर ऑयल.
पेट नहीं फूलता – ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत को कम करने में भी कैस्टर ऑयल के फायदे नजर आते हैं.
सूजन कम करता है – अरंडी के तेल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में फायदा दिखाते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
इस बात का खास ध्यान रखें कि आप कैस्टर ऑयल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें. अगर इसे बहुत ज्यादा पी लिया जाए या ज्यादा मात्रा में पी लिया जाए तो इससे दस्त लग सकते हैं, जी मितलाने लगता है और उल्टी आ सकती है. लंबे समय तक इसका इस्तेमाल ना करते रहें. इससे क्रोनिक कब्ज का खतरा हो सकता है. इसके अलावा, गर्भवती महिला को कैस्टर ऑयल के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है.
यह भी पढ़ें – शरीर में दिखें ये 5 लक्षण तो समझ जाएं हो गई है Vitamin D की कमी, डॉक्टर ने बताया हड्डियों और दिल के लिए खतरनाक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
9 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
11 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
15 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
15 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
18 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
19 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines