सिरहाने फोन चार्ज लगाकर सोने की आदत? सिर्फ फटने का खतरा नहीं, नींद पर भी डालता है बुरा असर

फोन का हर कोई इस्तेमाल करता है, लेकिन कई बार इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोग देर रात तक फोन चलाते हैं और सिरहाने रखकर ही सो जाते हैं. आइए NHBI से जानें ये आदत जान और सेहत के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

Phone Charging Under Pillow Hazards

रात में देर तक फोन देखना और सिरहाने चार्ज लगाने की आदत कितनी खतरनाक है? (Image: AI/PEXELS)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, सोते समय फोन का अत्यधिक उपयोग नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है.
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को कम करती है, जिससे नींद आने में देरी होती है.
  • बच्चों में सोने से पहले स्क्रीन का उपयोग ‘स्लीप लेटेंसी’ को बढ़ाता है और नींद की गुणवत्ता को खराब करता है.
  • नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन, इंसुलिन प्रतिक्रिया पर असर, और हृदय रोग, उच्च रक्तचाप व मोटापे का खतरा बढ़ सकता है.

मोबाइल फोन अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना कई काम अधूरे रह जाते हैं. शॉपिंग करने से लेकर किसी से बात करने तक, आपात स्थिति में मदद बुलाने से लेकर जरूरी जानकारी दूसरों को भेजने तक हर काम अब मोबाइल फोन की मदद से पूरा हो पाता है. आप गौर करेंगे कि अगर किसी व्यक्ति के पास से 10 मिनट के लिए भी फोन गायब हो जाता है, तो वह परेशान हो जाता है और हर तरफ अपना फोन ढूंढता रहता है. इतना ही नहीं, फोन का इस्तेमाल सुबह आंख खुलने से लेकर आधी रात तक कई लोग करते हैं. इस स्टोरी में हम इसी लत के बारे में बात करेंगे, जो लोगों की नींद को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है और साथ ही, ये भी बताएंगे कि आप कैसे इस आदत से बच सकते हैं और अपनी कीमती नींद को बचा सकते हैं, ताकि उनकी सेहत बनी रहे.

विज्ञापन

फोन की आदत करेगी परेशान

National Sleep Foundation के अनुसार, फोन का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार, किया जाए तो वह अच्छा है, लेकिन हर वक्त फोन चलाना, खासतौर से सोते वक्त, तो यह नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है. एक अच्छी और बीमारियों से दूरी वाले जीवन के लिए नियमित रूप से नींद पूरी लेना जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी शरीर को कमजोर बना देती है और व्यक्ति कई समस्याओं का शिकार हो सकता है. कई लोगों की आदत रहती है कि वह देर रात तक फोन चलाते हैं और जब उनका बन उस वक्त के लिए भर जाता है, या फिर चार्ज खत्म हो जाता है फोन का, तो अपनी सिरहाने ही फोन को चार्ज लगाकर, सो जाते हैं ताकि को नोटिफिकेशन आए, तो तुरंत देख सकें. लेकिन ये आदत न सिर्फ नींद बल्कि जान के लिए भी खतरनाक हो सकती है.

विज्ञापन

क्यों सिरहाने फोन रखना खतरनाक हो सकता है

सिरहाने फोन रखना एक आम आदत है, लेकिन ये आदत खतरनाक भी हो सकती है. सामान्य जानकारी के अनुसार, रात में फोन का भारी इस्तेमाल करने के बाद उसे चार्ज लगाकर उसी के पास सोने (सिरहाने रखकर सोना) से फोन के फटने का खतरा बना रहता है. अगर फोन चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो जाए, तो हो सकता है कि वह फट जाए, ऐसे में आपका सिर उसके काफी पास होगा, जिस कारण गंभीर चोट या फिर मौत तक हो सकती है. इसलिए एक्सपर्ट्स अक्सर कहते हैं कि फोन को चार्ज लगाकर देखना या फिर उसके पास सोना नहीं चाहिए.

फोन कैसे खराब करता है आपकी कीमती नींद?

NHBI के अनुसार, स्वस्थ एडल्ट में बायोलॉजिकल क्लॉक 24 घंटे के सोने-जागने के चक्र (स्लीप-वेक साइकिल) का पालन करती है. जब सुबह सूरज उगता है, तो आपका शरीर कोर्टिसोल नाम का हार्मोन बनाता है, जिससे आप जागते हैं और सतर्क महसूस करते हैं. जैसे-जैसे दिन की रोशनी कम होती है, शरीर मेलाटोनिन नाम का एक और हार्मोन छोड़ता है, जिससे नींद आने का एहसास होता है. ऐसे में सेल फोन, टैबलेट, रीडर और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक बैक-लिट डिवाइस कम वेवलेंथ वाली रोशनी छोड़ते हैं, जिसे ब्लू लाइट (Blue Light) भी कहा जाता है. शाम के समय जहां मेलाटोनिन हार्मोन बनना चाहिए ताकि नींद आए, वहां ब्लू लाइट के कारण वो प्रक्रिया कम या देर से होने लगती है, जिस कारण नींद का एहसास कम होता है और व्यक्ति जागता रहता है, भले आधी रात क्यों न हो जाए.

विज्ञापन

बच्चों की सेहत पर पड़ता है बुरा असर

आज कल माता-पिता की आदत बन गई है कि वह बच्चे को देर तक फोन का इस्तेमाल करने देते हैं, लेकिन इसकी जानकारी होना भी जरूरी है कि आपकी यह गलती उनकी नींद पर क्या असर डाल सकती है. स्टडीज से पता चला है कि सोने से पहले स्क्रीन वाले डिवाइस इस्तेमाल करने और ‘स्लीप लेटेंसी’ (यानी सो जाने में लगने वाला समय) बढ़ने के बीच संबंध है. इसके अलावा, जो बच्चे रात में इन डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अक्सर अच्छी क्वालिटी की पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती और अगले दिन उनके थका हुआ महसूस करने की संभावना ज्यादा होती है. इतना ही नहीं, नींद की कमी से जूझ रहे बच्चों और किशोरों को दूसरों के साथ घुलने-मिलने में समस्या हो सकती है. वे जल्दी गुस्सा हो सकते हैं, उनके मूड में उतार-चढ़ाव आ सकता है, वे उदास या निराश महसूस कर सकते हैं या उनमें प्रेरणा की कमी हो सकती है और साथ ही ध्यान लगाने में भी मुश्किल हो सकती है.

नींद की कमी सेहत पर कैसा असर डालती है?

जागते समय आप कैसा महसूस करते हैं, यह कुछ हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि सोते समय आपके साथ क्या होता है. सोते समय, आपका शरीर दिमाग के सही कामकाज और आपकी शारीरिक सेहत को बनाए रखने के लिए काम करता है.  ऐसे में नींद की कमी से होने दिनभर बार-बार नींद आना, सुस्ती, कार चलाते वक्त दुर्घटना. उदाहरण के लिए, लगातार नींद की कमी से कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. यह आपके सोचने, प्रतिक्रिया देने, काम करने, सीखने और दूसरों के साथ घुलने-मिलने के तरीके पर भी असर डाल सकता है.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है अच्छी नींद?

NHBI के अनुसार, पूरी नींद उन हार्मोन के स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है जो आपको भूख (घ्रेलिन) या पेट भरा (लेप्टिन) होने का एहसास कराते हैं: जब आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, तो आपके शरीर में घ्रेलिन का स्तर बढ़ जाता है और लेप्टिन का स्तर कम हो जाता है.

  • यह आपके शरीर की इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया को प्रभावित करता है, बता दें कि इंसुलिन वह हार्मोन है जो आपके खून में ग्लूकोज (चीनी) के स्तर को कंट्रोल करता है.
  • नींद शरीर की विकास में मदद करता है.
  • अच्छी और पूरी नींद लेने से दिल से जुड़ी बीमारियों, ब्लड प्रेशर, मोटापे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे के इन 4 बदलावों को न समझें सिर्फ नखरे या गुस्सा! जानिए कब बचपन पर हावी होने लगती है एंग्जायटी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: NATIONAL SLEEP FOUNDATION, NHBI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ