BP कंट्रोल में रखना है तो सिर्फ नमक कम करना काफी नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यान
How To Control BP Tips: ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना अच्छी बनाएं रखने के लिए काफी जरूरी है, लेकिन लोग सोचते हैं कि सिर्फ नमक कम खाने से ही ये समस्या कंट्रोल में रह सकती है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे BP कंट्रोल में रख सकते हैं?
ब्लड प्रेशर की समस्या को कैस रखें कंट्रोल में? (Images: AI/Pexels)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg से कम होता है, जबकि 130/80 mm Hg या इससे अधिक हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) का संकेत है.
WHO के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में 30 से 79 साल की उम्र के लगभग 1.4 अरब एडल्ट को हाइपरटेंशन था, जो इस आयु वर्ग की कुल आबादी का 33% है.
हाई ब्लड प्रेशर के कारणों में अधिक उम्र, जेनेटिक्स, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, अधिक नमक, शराब और तंबाकू का सेवन शामिल हैं, जबकि लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ शामिल हो सकते हैं.
आज के वक्त में अच्छी औ फिट लाइफ किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि लोगों ने ऐसी लाइफस्टाइल को अपना शुरू कर दिया है, जो शुरुआत में तो आम और अच्छी लगती है, लेकिन इसका परिणाम सेहत के लिए गंभीर साबित होता है, जिसमें खाना को लेकर गलत आदतें, फिजिकल एक्टिव रहने और कुछ और ऐसी आदतें, जो सेहत पर गंभीर असर डालती है. इन्हीं आदतों के कारण व्यक्ति कई तरह की गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, जो आगे चलकर जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ाती हैं. इन्हीं समस्याओं में एक है ब्लड प्रेशर की समस्या, जिसका लंबे समय तक रहना, व्यक्ति को कई तरह की गंभीर बीमारियों में धकेल देती है और ज्यादा वक्त तक ऐसी स्थिति बनी रहे और इसे राहत नहीं पाई जाए, तो कई मामलों में मरीज की मौत तक हो जाती है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि अगर आप भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डेली-रूटीन में क्या-क्या बदलाव करने होंगे और यह समस्या कितनी ज्यादा खतरनाक हो सकती है?
American Heart Association के अनुसार, ब्लड प्रेशर वह दबाव है जो तब बनता है जब खून आपकी नसों की दीवारों पर दबाव डालता है. इस दबाव के बढ़ने या सामान्य होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- नसों का सिकुड़ जाना, दिल को खून और ऑक्सीजन पंप करने में ज्यादा मेहनत करना आदि. बता दें कि नसें आपके दिल से शरीर के दूसरे हिस्सों तक खून पहुंचाती हैं और इसी में गड़बड़ी ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा करती है. सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg से कम होता है. हाई ब्लड प्रेशर, जिसे ‘हाइपरटेंशन’ (Hypertension) भी कहते हैं, सामान्य से ज्यादा ब्लड प्रेशर होता है. अगर किसी व्यक्ति का बीपी 130/80 mm Hg बना रहता है, या फिर इससे भी ज्यादा रहता है, तो यह संकेत है कि वह व्यक्ति हाई बीपी की समस्या का शिकार हैं और लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करना दिल की सेहत, किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है.
विज्ञापन
WHO के आंकड़े बताते हैं कि, साल 2024 में दुनियाभर में 30 से 79 साल की उम्र के लगभग 1.4 अरब एडल्ट को हाइपरटेंशन था; जोकि इस उम्र के लोगों की कुल आबादी का 33% है. इस आंकड़े से आप ये समझ सकते हैं कि यह कोई छोटी-मोटी या आम सी समस्या नहीं है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाए. मेडिकल साइंस इसे साइलेंट किलर भी कहती है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती है.
सिर्फ नमक खाने से ही नहीं बढ़ता हाई-ब्लड प्रेशर की समस्या
अक्सर लोग कहते हैं कि नमक ही एक कारण है, जो ब्लड प्रेशर की समस्या को जन्म देती है, लेकिन सिर्फ नमक को दोष देना काफी नहीं है, क्योंकि हकीकत तो ये होती है कि नमक के साथ-साथ आपकी कुछ आदतें भी ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार, हाई-ब्लड प्रेशर के पीछे जो मुख्य कारण होते हैं, वह कुछ इस प्रकार हो सकते हैं;
विज्ञापन
ज्यादा उम्र
जेनेटिक्स
ज्यादा वजन या मोटापा होना
शारीरिक रूप से एक्टिन न होना
नमक की ज्यादा सेवन
बहुत ज्यादा शराब पीना
तंबाकू का सेवन करना
ऐसे चीजों का सेवन करना जो हेल्दी न हो
सब्जियों, फलों का कम सेवन करना
अगर आप इन सभी आदतों के आदी हैं, तो हो सकता है कि आप हाइपरटेंशन यानी हाई-ब्लड प्रेशर के शिकार हो सकते हैं या इन्हीं कारणों से हुए हों. अगर आप चाहते हैं कि अच्छी और हेल्दी लाइफ मिलें, तो इन आदतों से दूरी जरूरी है.
हाई-ब्लड प्रेशर में कैसे दिखते लक्षण?
WHO के अनुसार, हाई-ब्लड प्रेशर की स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जो व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं, इनमें;
विज्ञापन
सिर में दर्द
सीने में दर्द
चक्कर आना
सांस लेने में तकलीफ होना
उल्टी जैसा महसूस होना
जी मचलना
देखने में परेशानी या फिर धुंधला दिखना
तनाव
कानों में भनभनाहट
नाक से खून आना
दिल की धड़कन का असामान्य होना शामिल है.
अगर किसी को ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो बिना देरी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
लो-ब्लड प्रेशर भी खतरनाक
हाई-ब्लड प्रेशर ही नहीं, लो-ब्लड प्रेशर भी एक समस्या है, जो व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है. आमतौर पर बीपी का कम रहना अच्छा माना जाता है, लेकिन जिन लोगों में लंबे समय तक बीपी सामान्य से भी रहता है, उस स्थिति को मेडिकल साइंस की भाषा में हाइपोटेंशन (Hypotension) कहते हैं. ऐसा तब होता है जब ब्लड प्रेशर 90/60 mm Hg से कम हो जाता है. आमतौर पर लो ब्लड प्रेशर खतरनाक नहीं होता, जब तक कि इसके साथ कोई अन्य लक्षण न हों जो किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ के लिए चिंता का विषय बनें.
विज्ञापन
किन कारणों से बन सकती है लो-बीपी की स्थिति?
लो-ब्लड प्रेशर के पीछे कई वजहें हो सकती है, जिनमें;
लंबे समय तक बेड रेस्ट पर रहना
लंबे समय तक खड़े रहना
तनाव
पार्किंसंस डिजीज
प्रेगनेंसी (गर्भावस्था)
शरीर में पानी की कमी (Dehydration)
कुछ दावों के सेवन से भी
दिल से जुड़ी कोई समस्या
विटामिन्स की कमी, B 12 की कमी
और डायबिटीज भी कारण बन सकता है.
कैसे दिखते हैं लो-बीपी के लक्षण?
American Heart Association के अनुसार, लो- ब्लड प्रेशर के लक्षण काफी हद तक हाई-ब्लड प्रेशर जैसी ही दिखते हैं. अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से लो-बीपी से जूझ रहा है और उसे नीचे दिए गए लक्षण बार-बार परेशान करते हैं, तो उसकी सेहत खतरे में हो सकती है. लो-बीपी के लक्षणों में;
विज्ञापन
सिर में दर्द
सीने में दर्द
चक्कर आना
सांस लेने में तकलीफ होना
उल्टी जैसा महसूस होना
जी मचलना
देखने में परेशानी या फिर धुंधला दिखना
तनाव
दिल की धड़कन का असामान्य होना शामिल है
गर्दन या पीठ में दर्द होना शामिल है
सिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों से कंट्रोल रहेगा BP
अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ नमक का सेवन कम करने से ही बीपी की समस्या ठीक हो सकती है, तो ये बात पूरी तरह ठीक नहीं है. बीपी की समस्या को कंट्रोल में किया जा सकता है, लेकिन नमक के सेवन कम करने के साथ-साथ कुछ और आदतों को भी अपनाना जरूरी है. अच्छी आदतों से ही बीपी की समस्या कंट्रोल रहेगी और शरीर के अंग, जैसे दिल, किडनी आदि हेल्दी और सुरक्षित रह सकेंगे, जिससे भविष्य में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सकेगा. CDC के अनुसार, इन अच्छी आदतों में;
हेल्दी डाइट लेना ( जिसमें ज्यादा से ज्यादा फ्रेश फल और सब्जियां खाना और साथ ही, अपनी हेल्थ केयर टीम से बात करके, ऐसी डाइट लेना, जिसमें पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन, सीमित नमक (सोडियम) और सैचुरेटेड फैट की कम कम हो.
विज्ञापन
अपनी उम्र के हिसाब से हेल्दी वजन बनाए रखना
मोटापे बढ़ाने वाले खानपान से दूरी
फिजिकली एक्टिव रहना
धूम्रपान से दूरी
शराब का सेवन न करना
अच्छी और पूरी नींद लेना
तनाव की स्थिति में उसे निपटना और रिलेक्स लाइफ जीना आदि आदतों को अपनाकर आप ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.