PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, 15 साल के क्रिकेटर का रिएक्शन वायरल

Pm Modi on Vaibhav Sooryavanshi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीता था. इसके अलावा उन्होंने खास तौर से महिला खिलाड़ियों का भी मान बढ़ाया है.

Pm Modi And Vaibhav Sooryavanshi/ Image Source: DD News

Pm Modi And Vaibhav Sooryavanshi/ Image Source: DD News

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में अपनी बैटिंग से दिल जीता है. वैभव ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में भाग लिया था और टीम इंडिया की गोल्ड मेडल जीत का हिस्सा बने थे. वह एशियन गेम्स में सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे. 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में देश के लिए मेडल जीता था. अपने भाषण के दौरान पीएम ने वैभव की इशारों ही इशारों में तारीफ की, जिसके बाद वैभव का रिएक्शन भी वायरल हो गया.

विज्ञापन

पीएम ने की वैभव की तारीफ

सम्मान समारोह के दौरान पीएम ने वैभव की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ें. उन्होंने कहा कि “इस बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी उम्र मात्र 15 से 17 वर्ष थी. इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने देशवासियों का दिल जीत लिया है. इससे पता चलता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है. खेल में कम उम्र में शुरुआत करना ही सबसे बड़ा फायदा होता है.”

विज्ञापन

वैभव ने 15 साल के खिलाड़ी का जिक्र कर वैभव की इशारों ही इशारों में तारीफ की. पीएम मोदी जब 15 साल के खिलाड़ी का जिक्र कर रहे हैं, तब कैमरा वैभव की तरफ गया. इसके बाद वैभव के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

पीएम ने आगे कहा “हमारा प्रयास है कि खेलों में प्रतिभा की पहचान कम उम्र में ही हो जाए. 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए, हम विशेष रूप से खेल प्रतिभा की पहचान और उसके प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. आने वाले वर्षों में, खेलो इंडिया और इमर्जिंग खेलो इंडिया के माध्यम से हजारों नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे,”

विज्ञापन

पीएम ने महिला खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की

अपने भाषण के दौरान पीएम ने महिला खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने कहा है कि मैं विशेष रूप से हमारी बेटियों की प्रशंसा करना चाहता हूं. भारत द्वारा जीते गए 85 पदकों में से 38 पदक हमारी महिला एथलीटों ने जीते हैं, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं. ये पदक सिर्फ संख्या नहीं हैं. यह एक नए भारत की तस्वीर है.

भारत ने जीते 85 मेडल

जापान में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 मेडल अपने नाम किए थे. मेडल टैली में भारत चौथे नंबर पर रहा. भारत के खाते में 21 गोल्ड मेडल, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल आए थे. भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ