'CJP के तिरंगा मार्च में शामिल न हों, सिर्फ 11 लोगों को मिलेगी इजाजत' दिल्ली पुलिस की अपील

CJP Tiranga March On 16th October: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के साथ 16 अक्तूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का ऐलान किया है, हालांकि दिल्ली पुलिस ने लोगों से इस प्रदर्शन से दूर रहने की अपील की है.

Abhijit Dipke Neha Yadav PTI

अभिजीत दीपके और डीसीपी नेहा यादव (Photo-PTI)

Delhi Police On Tiranga March: दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वो शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘तिरंगा मार्च’ ​​से दूर रहें. पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं और लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए ये अपील की है. गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से सेंट्रल दिल्ली में एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं.

विज्ञापन

11 लोगों को तिरंगा ले जाने की इजाजत

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नेहा यादव ने कहा कि प्रशासन 11 लोगों के एक ग्रुप को तय जगह पर तिरंगा ले जाने और राष्ट्रगान गाने की इजाजत दे सकता है, बशर्ते वो तय नियमों का पालन करें. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से कहा है कि वो शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में नेशनल फ्लैग लेकर इकट्ठा हों. इस सभा का मकसद कथित वोट चोरी और पार्टी सदस्यों, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताना है. पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके और सार्वजनिक और निजी संपत्ति की सुरक्षा की जा सके.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं’, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण

सेंट्रल पार्क 2 दिनों तक बंद रहेगा

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने पुलिस को इंफॉर्म किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा. NDMC ने ये भी अनुरोध किया है कि असामाजिक तत्वों को इलाके में घुसने से रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं. पुलिस के मुताबिक लोकल वेंडर्स ने अपनी दुकानों और कारोबार को नुकसान पहुंचने की चिंता जताई है, खासकर त्योहारों के इस मौसम में. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वो उन इलाकों में जमा होने से बचें जहां निषेधाज्ञा लागू है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ एक शख्स…ज्ञानेश कुमार के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया गया’, CJP का बड़ा आरोप

हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया है इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सीजेपी के इस विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि सभा को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे. ये तिरंगा मार्च 10 अक्टूबर को हुए उस विरोध प्रदर्शन के बाद हो रहा है, जिसमें चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट के एसआईआर का विरोध किया गया था और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. उस प्रोटेस्ट के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ