World Breast Cancer Awareness Month: ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण, शुरुआती संकेत पहचानें इस तरह

Breast Cancer Symptoms: स्तन कैंसर में शरीर पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आ सकते हैं. ऐसे में AIIMS के सर्जिकल डिसिप्लिन्स डिपार्टमेंट की एडिशनल प्रोफेसर, डॉ. सुहानी ने बताया है कि स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं और इसकी जल्द से जल्द किस तरह पहचान की जा सकती है.

Breast cancer symptoms

Breast Cancer Ke Lakshan: जानिए कैसे पता चलेगा ब्रेस्ट की दिक्कतें कहीं कैंसर का लक्षण तो नहीं. Image Credits - AI

Breast Cancer Early Signs: हर साल अक्टूबर के महीने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्तन कैंसर जागरूकता माह मनाया जाता है. इस महीने को मनाने का उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना, इसके लक्षणों (Breast Cancer Symptoms) को पहचानना सिखाना और इलाज के बेहतर तरीकों के बारे में बताना है जिससे कैंसर के मरीज जल्द से जल्द ट्रीटमेंट करवा सकें. स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है जिससे हर साल लाखों महिलाएं जूझती हैं. इसीलिए इस कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी होता है. AIIMS ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि महिलाओं के शरीर पर दिखने वाले कौन से लक्षण ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकते हैं. इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए तो कैंसर को बढ़ने और गंभीर होने से रोका जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्तन कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं | Breast Cancer Symptoms Early Stage

  • किसी एक स्तन पर या बगलों (Armpits) में गांठ बनना या त्वचा का मोटा हो जाना
  • दूध के अलावा निप्पल्स से खून या किसी और तरह का तरल निकलना
  • स्तन या निप्पल्स के साइज और आकार में बदलाव नजर आना
  • निप्पल्स की पॉजीशन में बदलाव दिखना
  • ब्रेस्ट की स्किन का लाल हो जाना या स्किन के ऊपर किसी तरह का रैश नजर आना
  • ब्रेस्ट की ओवरलाइन वाली स्किन का अंदर धंसना या मोटा हो जाना
  • त्वचा का संतरे के छिलके के टेक्सचर का हो जाना
  • निप्पल्स की क्षति होना या कटाव दिखना

इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस तरह के लक्षणों के दिखने का मतलब सीधेतौर पर यह नहीं है कि व्यक्ति को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, बल्कि ये दिक्कतें होने पर जल्द से जल्द जांच करवाई जानी जरूरी है जिससे समस्या की जड़ तक जाया जा सके.

किन लोगों में होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

विज्ञापन

स्तन कैंसर का पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होता है. WHO के अनुसार, औसतन 99% ब्रेस्ट कैंसर के मामले महिलाओं में नजर आते हैं और 0.5-1% मामले पुरुषों में दिखते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से रिस्क फैक्टर्स (Breast Cancer Risk Factors) हैं जो ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं –

उम्र का बढ़ना, मोटापा, एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन, ब्रेस्ट कैंसर की पारिवारिक हिस्ट्री, रेडिएशन एक्सपोजर की हिस्ट्री, रिप्रोडक्टिव हिस्ट्री जैसे पीरियड्स की शुरुआत का समय और पहली बार मां बनने की उम्र, तंबाकू का सेवन या पॉस्टमेनोपोजल हार्मोन थेरेपी ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

यह जानना भी जरूरी है कि स्तन कैंसर के 80% मामले उन महिलाओं में दिखते हैं जिनमें उनके महिला होने के अलावा स्तन कैंसर का कोई ऐसा कारक नहीं होता जिसे बदला जा सके.

स्तन कैंसर के लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए

विज्ञापन

अगर स्तन कैंसर के लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले जांच कराना जरूरी है. मेडिकल एडवाइस लेना और सचमुच कैंसर है या नहीं यह कंफर्म करना जरूरी है. समय-समय पर स्क्रीनिंग करवाते रहना जरूरी है जिससे कैंसर का समय रहते पता लगाया जा सके.

स्तन कैंसर का इलाज कैसे होता है

विज्ञापन

कैंसर का इलाज उसके सबटाइप और वह कितना फैल गया है और क्या स्टेज (Cancer Stage) है इसपर निर्भर करता है. इलाज में सर्जरी से कैंसर के ट्यूमर को हटाया जाता है, रेडिएशन थेरैपी से कैंसर को फैलने से रोका जाता है. कोशिश की जाती है कि कैंसर की सेल्स को नष्ट कर दिया जाए, इसमें हार्मोनल थेरैपी, कीमोथेरेपी और टार्गेटेड बायोलॉजिकल थेरैपी दी जा सकती है.

ब्रेस्ट कैंसर का पता जितना जल्दी चले उतना ही बेहतर और इफेक्टिव इलाज हो सकता है. इसीलिए अगर स्तन पर या उसके आस-पास कुछ भी अलग नजर आता है, कोई नई गांठ या धब्बा बनता है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - AIIMS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ