Team India/ Image Source: ANI

IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत की बढ़ी टेंशन

India vs New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के सिलेक्शन पर 4 बड़े अपडेट आए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे. इसके बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ये सीरीज काफी अहम है. भारत को फाइनल से पहले 7 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत को बिना दूसरे देश पर निर्भर हुए 6 मैच जीतने जरूरी हैं.

विज्ञापन

पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाना है. भारतीय टीम की निगाहें आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर टिकी हुई हैं. भारत के 13 खिलाड़ी इस सीरीज के लिए पक्के माने जा रहे हैं. हालांकि 3 खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. इन खिलाड़ियों में प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत और हर्षित राणा शामिल हैं. सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस से हरी झंडी मिलने के बाद ही इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज में चुना जाएगा. अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में टीम के ऐलान होने की संभावना है. इस सीरीज में आकिब नबी और सारांश जैन का खेलना मुश्किल लग रहा है. हालांकि अब उम्मीदें केएल राहुल यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल से ज्यादा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ