आकाश अंबानी की Jio IPO के लिए बड़ी तैयारी, उदय कोटक बोले- प्रतिस्पर्धी से सस्ता है शेयर
आकाश अंबानी ने बताया कि जियो देश के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखती है. 30 जून 2026 तक कंपनी के ग्राहकों की संख्या 53.33 करोड़ थी. इनमें 28.5 करोड़ ग्राहक 5G सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे.
जियो के आगामी IPO से पहले इसके ग्राहक आधार, 5G नेटवर्क और वित्तीय प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. (Photo: PTI)
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आगामी IPO से ठीक पहले गुरुवार को आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने जियो के एक इवेंट में कंपनी की प्रगति और शुरुआत पर खुलकर जानकारी दी. भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारी कर रही Jio के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2031 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार 1.4 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. जियो इस अवसर का बड़ा हिस्सा हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है. साथ ही ईशा अंबानी ने बताया कि जियो की शुरुआत से पहले कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा था.
विज्ञापन
30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का IPO
जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 1,065 से 1,119 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है. कंपनी 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. ऊपरी मूल्य दायरे पर इस पेशकश से करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. इससे पहले अक्टूबर 2024 में हुंडई मोटर इंडिया ने 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था. जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 19 अक्टूबर को होगी.
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai: Chairman of Reliance Jio Infocomm Limited (RJIL) Akash Ambani says, "Jio's first mission is to democratize technology to benefit Indians. 6G is on our horizon. What this really means is that we will implement 6G as a software upgrade rather than through a new… pic.twitter.com/xCOS89jtS0
कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने क्या कहा?
दिग्गज बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक-निदेशक उदय कोटक ने गुरुवार को कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में शेयरों का मूल्यांकन उसके सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी की तुलना में आकर्षक रखा गया है. जियो ने एक दिन पहले ही अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मूल्य दायरा घोषित किया था. कोटक के मुताबिक, कंपनी ने इस बात का ध्यान रखा है कि निवेशकों को इसमें पैसा लगाने के बाद बेहतर रिटर्न हासिल करने का अवसर मिले.
विज्ञापन
उदय कोटक ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत से ही निवेशकों के लिए मूल्य तैयार करने पर जोर रहा है. कंपनी ने 1977 में अपने आईपीओ के समय भी इसी सोच के साथ कदम बढ़ाया था. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की समेकित आय के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का मूल्यांकन 34 गुना है, जबकि उसके निकटतम प्रतिस्पर्धी का मूल्यांकन 41 गुना है. इस लिहाज से जियो का मूल्यांकन निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत आकर्षक दिखाई देता है.
कोटक ने यह भी बताया कि आईपीओ से पहले जियो की टीम ने दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें की हैं. कंपनी के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने खुद व्यक्तिगत रूप से 50 वैश्विक निवेशकों से मुलाकात की है. उनके अनुसार, संस्थागत निवेशकों ने भी कंपनी में निवेश को लेकर काफी दिलचस्पी दिखाई है.