शरीर में दिखें ये 5 लक्षण तो समझ जाएं हो गई है Vitamin D की कमी, डॉक्टर ने बताया हड्डियों और दिल के लिए खतरनाक

Vitamin D deficiency symptoms: मशहूर MBBS, MD डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी बताती हैं कि विटामिन D हमारे शरीर में कैल्शियम अवशोषण, इम्यूनिटी, मूड और दिल के स्वास्थ्य को भी नियंत्रित करता है. यानी अगर इसकी कमी हो जाए तो असर पूरे शरीर पर पड़ता है.

Vitamin D Deficiency

Vitamin D Deficiency: इस तरह पहचानें विटामिन डी की कमी. (Image Credit - Freepik)

5 signs of vitamin D deficiency: हमारी बॉडी को ठीक तरह से फंक्शन करने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इन्हीं में से एक जरूरी पोषक तत्व है विटामिन डी. यह खास विटामिन सिर्फ हड्डियों के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर करता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है, मूड को कंट्रोल करता है और दिल के स्वास्थ्य को भी नियंत्रित करता है. यानी अगर इसकी कमी हो जाए तो असर पूरे शरीर पर पड़ता है. हालांकि, भारत में करीब 90% लोगों में विटामिन D की कमी (Vitamin D Ki Kami) पाई जाती है. ऐसे में विटामिन डी की कमी के लक्षण पहचानना और समय रहते इनपर ध्यान देना जरूरी है.

विज्ञापन

इसी कड़ी में मशहूर एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर विटामिन डी के 5 प्रमुख लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms) बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन

हमेशा थकान रहना

अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान महसूस करते हैं, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है. इस विटामिन की कमी से शरीर में एनर्जी का स्तर गिर जाता है और मांसपेशियां सही तरह से काम नहीं कर पाती हैं.

बार-बार सर्दी-जुकाम होना

विज्ञापन

विटामिन D इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. इसकी कमी होने पर शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे बार-बार सर्दी-जुकाम या इंफेक्शन होने लगते हैं.

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द

विज्ञापन

अगर जोड़ों या मांसपेशियों में लगातार दर्द रहता है, तो यह भी एक संकेत है. विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. इसकी कमी से दर्द, कमजोरी और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है.

मूड स्विंग और डिप्रेशन

विज्ञापन

विटामिन D का सीधा असर हमारे मूड पर भी पड़ता है. इसकी कमी से दिमाग में सेरोटोनिन का स्तर घट जाता है, जिससे व्यक्ति को उदासी, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन जैसी भावनाएं हो सकती हैं.

बालों का झड़ना

विज्ञापन

इन सब से अलग अगर आपके बाल बहुत झड़ (Hair Fall) रहे हैं या कमजोर हो गए हैं, तो इसके पीछे विटामिन D की कमी भी हो सकती है. यह बालों के फॉलिकल्स को मजबूत रखता है और उनकी ग्रोथ में मदद करता है.

कैसे पूरी करें कमी?

विज्ञापन

इसके लिए आप कुछ आसान आदतों को अपना सकते हैं. जैसे-

  • सुबह की हल्की धूप में रोजाना 15–20 मिनट बिताएं.
  • अंडे की जर्दी, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स और मशरूम जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें.
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं.

विटामिन D की कमी शरीर पर बड़ा असर डाल सकती है. इसलिए अगर ऊपर बताए लक्षण दिखें, तो इसे हल्के में न लें और समय पर जांच कराएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ