किन कारणों से व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है. (Image: AI/Pexels)
अच्छी और मजबूत याददाश्त हर कोई चाहता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई खास पोषक तत्वों जैसे विटामिन की कमी के कारण व्यक्ति जल्दी चीजें भूलने लगता है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि वह 10 मिनट पहले क्या कर रहे थे, कहां अपना सामान रखा और क्या करने जा रहे थे ऐसी कई बातें जल्दी भूल जाते हैं फिर क्या उन्हें घंटों सोचना पड़ता है और फिर जाकर कुछ-कुछ बाते याद आती हैं. कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोग अपनों को ही भूल जाते हैं. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में चीजें जल्दी भूलने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं उनके बारे में बताएंगे और साथ ही कैसे इस समस्या ये जल्दी राहत पाई जा सकती है?
किन लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है भूलने की बीमारी?
भूलने की बीमारी उम्र, शरीर में जरूरी तत्वों की कमी के कारण पैदा हो सकती है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं क्या जा सकता है. NIH के अनुसार, बुजुर्ग लोगों में भी यह आदत काफी ज्यादा देखने को मिलती है, जो अपनी याददाश्त और सोचने-समझने की अन्य क्षमताओं को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जैसे कि कुछ नया सीखने में ज्यादा समय लगाना. ये बदलाव आमतौर पर हल्की भूलने की आदत या उम्र से जुड़ी भूलने की समस्या के संकेत होते हैं, जोकि अक्सर बढ़ती उम्र की एक का सामान्य हिस्सा होते हैं. हालांकि, याददाश्त से जुड़ी ज्याजा गंभीर समस्याएं ‘माइल्ड कॉग्निटिव इम्पेयरमेंट’ , डिमेंशिया , या बढ़ती उम्र के अलावा अन्य कारणों से भी हो सकती हैं.
किस विटामिन के कारण हो सकती है ये समस्या?
अक्सर लोग शरीर जरूरतों का ख्याल नहीं रखते हैं, खाली खाना खाने और पानी पीने से सेहत नहीं बनी रहती, बल्कि शरीर के अंदर मौजूद विटामिन्स का भी ख्याल रखना जरूरी है. Harvard Health Publishing के अनुसार, विटामिन बी 12 (Vitamin B12) की कमी याददाश्त कमजोर होने का कारण बन सकती है. विटामिन B12 की कमी धीरे-धीरे विकसित हो सकती है, जिससे इसके लक्षण भी धीरे-धीरे सामने आते हैं और समय के साथ गंभीर होते जाते हैं. कभी-कभी यह स्थिति काफी तेजी से भी आ सकती है. विटामिन B12 की कमी से कई तरह के लक्षण हो सकते हैं, जिस कारण लोग इसे दूसरी किसी समस्या से जोड़ने लगते हैं और इसे असल समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं. इसी लापरवाही का नतीजा होता है कि व्यक्ति चीजें जल्दी भूलने लगता है और दूसरे से अपनी बातों व चीजों के बारे में पूछने लगता है.
विज्ञापन
कमजोर याददाश्त के पीछे ये भी हो सकता है कारण
उम्र बढ़ने और विटामिन की कमी कारण हो सकता है, लेकिन साथ ही, डिमेंशिया (Dementia) इस समस्या के पीछे हो सकता है. डिमेंशिया (Dementia) की स्थिति में व्यक्ति में सोचने, याद रखने, सीखने आदि जैसी मानसिक व्यवहार से जुड़ी क्षमताओं पर असर पड़ने लगता है. कई बार स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि इससे व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता और रोजमर्रा के कामों पर बुरा असर पड़ने लगता है. डिमेंशिया की स्थिति में सिर्फ याददाश्त कमजोर होना ही इकलौता लक्षण नहीं है, बल्कि बोलने की क्षमता प्रभावित होना, समझना और सीखना मुश्किल हो जाना आदि भी शामिल है.
इन कारणों से भी पैदा हो सकती है भूलने की बीमारी?
उम्र बढ़ना, विटामिन की कमी और डिमेंशिया के बारे में आपने जान लिया, लेकिन इसके अलाव भी कई और कारण हो सकते हैं, जो भूलने जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है. इनमें;
विज्ञापन
सिर की चोट (दिमाग को झटका लगना)
दिमाग में खून के थक्के, ट्यूमर या संक्रमण का होना
थायराइड, किडनी या लिवर से जुड़ी समस्याएं
दवाओं के साइड इफेक्ट्स
दिमाग से जुड़ी समस्याएं, जैसे डिप्रेशन और एंग्जायटी
शराब या नशीले चीजों का सेवन करना
नींद की कमी
शरीर में पोषक तत्वों की कमी
हेल्दी डाइट न लेना
इसके अलावा, जीवन की बड़ी, दर्दनाक या तनावपूर्ण घटनाएं भी याददाश्त से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं.
कैसे याददाश्त को करें मजबूत?
याददाश्त मजबूत करने के लिए आप कुछ आदतों को अपना सकते हैं, इससे आपको काफी मदद मिल सकती है. इसमें;
नई चीजें सीखना.
रोजाना एक डेली-एक्टिविटी करते रहना
अपने कामों की योजना बनाएं, ‘टू-डू लिस्ट’ (करने वाले कामों की लिस्ट) बनाएं, और कैलेंडर या नोट्स लगाएं.
अपना वॉलेट या पर्स, चाबियां, फोन और चश्मा रोज एक ही जगह पर रखें.
ऐसी एक्टिविटी में शामिल रहें जो आपके मन और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद पहुंचाएं.
दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं.
पर्याप्त नींद लें, आमतौर पर हर रात सात से आठ घंटे की जरूर लें.
रोजाना एक्सरसाइज करें और अच्छा खाना पीना रखें.
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखे
शराब से बचें.
अगर आप कई हफ्तों तक उदास या निराश महसूस करते हैं, तो डॉक्टर की मदद लें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.