कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर ने कहा मेथी से लेकर भिंडी तक खाएं ये देसी फूड्स

How To Reduce Bad Cholesterol: शरीर में जमा गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में घर की ही चीजें मददगार साबित होती हैं. यहां जानिए बेरिएट्रिक और मेटाबॉलिक सर्जन डॉ. दिनेश सिंह ठाकुर किन चीजों को खाने की सलाह दे रहे हैं.

Bad Cholesterol

Cholesterol kam kaise kare: कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज जानिए यहां. Image Credit - AI

Cholesterol Reducing Foods: दिल की सेहत आपके किचन से शुरू होती है फार्मेसी से नहीं. यह कहना है बेरिएट्रिक और मेटाबॉलिक सर्जन डॉक्टर दिनेश सिंह ठाकुर का. दिल को प्रभावित करने में कॉलेस्ट्रोल का बड़ा हाथ है. शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. लेकिन, यही कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है. यह रक्त धमनियों में जमने लगता है जिससे रक्त का प्रवाह अवरुद्ध होता है. इससे दिल तक खून सही तरह से नहीं पहुंत पाता और हार्ट अटैक की नौबत भी आ सकती है. इसीलिए वक्त रहते गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को कम करने की कोशिश की जाती है. डॉ. दिनेश सिंह ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ऐसी 5 देसी चीजों का जिक्र किया है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को पिघला देती हैं. यहां जानिए कौनसे हैं ये फायदेमंद फूड्स.

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल को घटाने के लिए क्या खाना चाहिए

डॉक्टर का कहना है कि आपकी रसोई में ही ऐसी चीजें हैं जो धमनियों में जमे गंदे कॉलेस्ट्रोल को पिघला देती हैं. इन चीजों को खाने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.

मेथी – सोल्यूबल फाइबर से भरपूर मेथी गट में LDL यानी गंदे कॉलेस्ट्रोल को बांध देती है और इसे एब्जॉर्ब होने से रोकती है. मेथी (Fenugreek Seeds) को रात में भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह इसका सेवन करें.

विज्ञापन

भिंडी – म्यूसिलेज से भरपूर होने के चलते भिंडी कॉलेस्टरोल को बांध लेती है और शरीर से फ्लश होकर बाहर निकलने में मददगार है. म्यूसिलेज भिंडी में मौजूद चिपचिपा पदार्थ होता है जो पाचन को बेहतर करता है.

नारियल – नारियल तेल या फिर नारियल का बुरादा अच्छे कॉलेस्ट्रोल (Good Cholesterol) को बढ़ा सकता है और गंदे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को बैलेंस करने में मदद करता है. लेकिन, नारियल का जरूरत से ज्यादा सेवन ना करें और इसे कभी-कभी ही खाएं.

विज्ञापन

सेब– फलों में पेक्टिन फाइबर से भरपूर सेब, अमरूद और आंवला को डॉक्टर ने एक ही कैटेगरी में रखा है. ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं. इनके सेवन से गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है और लिवर फंक्शन बेहतर होता है.

लहसुन – रोजाना 1-2 कच्चे लहसुन (Raw Garlic) खाए जाएं तो कॉलेस्ट्रोल कम होने में कमाल का असर दिखता है. लहसुन ब्लड प्रेशर लेवल्स को भी कम करता है.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

  • रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालें. वॉकिंग, साइक्लिंग या स्विमिंग भी की जा सकती है.
  • हेल्दी वेट मैनेज करना जरूरी है. मोटापा कॉलेस्ट्रोल के रिस्क फैक्टर्स में आता है. इसीलिए कोशिश करें कि आपका वजन सामान्य रहे.
  • धूम्रपान करना छोड़ने पर कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.
  • एल्कोहल का सेवन भी कम करना होगा.
  • अपनी डाइट पर खास ध्यान दें. बाहर का पैकेटबंद और प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं.

यह भी पढ़ें – जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगा यह काढ़ा, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई Kadha बनाने की रेसिपी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ