Kabj Ke Gharelu Upay: कई-कई दिनों तक मलत्याग ना कर पाना या जब भी मलत्याग करने बैठें तब पेट में दर्द होने का मतलब है कब्ज हो जाना. कब्ज (Constipation) होने पर व्यक्ति टॉयलेट में देर तक जोर लगाता है तब भी सही तरह से मलत्याग नहीं कर पाता है. इससे कई बार बवासीर (Piles) जैसी गंभीर समस्या भी हो जाती है. वहीं, कब्ज पेट खराब होने और आंतों में मल के जमने की वजह बनता है. इससे दिनभर पेट भारी लगता है और असहजता होती है सो अलग. ऐसे में डॉ. अंशुमन कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि कब्ज को दूर करने में कौन से घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं.
कब्ज को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे | Constipation Home Remedies
GI सर्जन और ओबेसिटी एक्सपर्ट डॉ. अंशुमन कौशल का कहना है कि आपका शरीर एक फैक्ट्री की तरह होता है. इसमें खाना जाता है, प्रोसेस होता है, वेस्ट बनता है और वो बाहर आ जाता है. लेकिन, जब आप चपाती के बजाय चिप्स खाने लगते हैं, मैदा जैसे पास्ता और जंक फूड खाते हैं और पानी की जगह पर कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं तो आंतें आलसी होने लगती हैं. बड़ी आंत का काम है रिदमिक मसल बेस से शरीर की गंदगी को बाहर धकेलना. जब आप फाइबर नहीं खाते और बहुत देर तक बस बैठे रहते हैं तो आंतें धीमी पड़ जाती हैं. इससे आंतें पानी को ज्यादा सोखती हैं और स्टूल (Stool) यानी मल कड़ा और मोटा होता जाता है.
डॉक्टर ने बताया कि इस कब्ज से छुटकारा दिलाने में मां के नुस्खे काम आ सकते हैं. रात में एक केला खाएं, फाइबर से भरपूर कोई फूड खाएं, इसबगोल खा सकते हैं या सुबह उठते ही गर्म पानी पिएं. ये नुस्खे कब्ज पर कमाल का काम करते हैं. फाइबर पानी को स्पॉन्ज की तरह सोखता है और मल मुलायम होने लगता है. इससे आंतों को अपना काम सही तरह से करने में मदद मिलती है.
क्रोनिक कब्ज से क्या होता है
क्रोनिक कब्ज (Chronic Constipation) यानी हमेशा से चली आ रही कब्ज या पुरानी कब्ज से रेक्टम यानी मलाशय खिंच सकता है. इससे रेक्टम के पास दानेदार गांठें होने लगती हैं, इससे बवासीर हो सकता है या हर्निया हो सकता है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप शरीर का ध्यान नहीं रखेंगे और लगातार बाहर का खाते रहेंगे तो उससे कब्ज की परेशानी हो सकती है. इसीलिए घर का बना हुआ ज्यादा से ज्यादा खाएं और कब्ज से बचे रहें.
यह भी पढ़ें- फेफड़ों में पानी कैसे भरता है और फेफड़े में पानी भरने के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines