जम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, 25 MLA के अल्टीमेटम के बीच सैयद रुहुल्लाह कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद रुहुल्लाह आज इस्तीफा दे सकते हैं और रैली के बाद उनके इस्तीफा देने की आशंका है. अगर रुहुल्लाह ने इस्तीफा दिया और पार्टी के बड़ा झटका होगा, क्योंकि पहले ही 25 विधायक बागवत करके अल्टीमेटम दे चुके हैं.

Syed Ruhullah Mehdi | Omar Abdullah | Jammu Kashmir

उमर अब्दुल्ला की पार्टी के 25 विधायकों ने बगावत करके अल्टीमेंटम दिया हुआ है. (Credit-ANI)

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी आज नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) से इस्तीफा दे सकते हैं. वे आज पार्टी के साथ-साथ सांसदी भी छोड़ सकते हैं. आज वे बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेंहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे इस्तीफा देने का ऐलान कर सकते हैं. रुहुल्लाह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला से नाराजगी जताई है और कहा है कि दोनों ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता से धारा 370 को लेकर वादे किए थे, जिनसे वे अब पीछे हट रहे हैं. इसलिए वे इस्तीफा देने का विचार कर रहे हैं. रुहुल्लाह बडगाम से 2 बार विधायक रह चुके हैं और साल 2024 में श्रीनगर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे.

विज्ञापन

विधायकों की समर्थन वापस लेने की धमकी

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अंदरसियासी खींचतान चल रही है. पार्टी के 25 विधायक बगावती हो गए हैं और उन्होंने रविवार को पार्टी हाईकमान को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया. विधायकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की धमकी दी है. बीते दिन विधायकों ने 4 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया, जिसे गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान लीड करेंगे. यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा. फिलहाल विधायकों ने अल्टीमेटम के जवाब का इंतजार करने का फैसला किया है, उसके बाद ही वे आगे की रणनीति बनाएंगे.

विज्ञापन

निर्दलीय MLA को हटाकर 4 नए मंत्री बनाए

बता दें कि गत 27 अक्टूबर के उमर अब्दुल्ला सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया और नेशनल कॉन्फ्रेंस के 4 विधायकों को मंत्री बनाया, जिनमें अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू शामिल है. इसके अलावा निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को पद से हटा दिया गया. लेकिन कई वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बन सके, जिनमें नजीर अहमद गुरेजी और मुबारक गुल शामिल थे. नाराजगी जताने पर मुबारक गुल को फारूक अब्दुल्ला ने अली मोहम्मद सागर को रिप्लेस करके पार्टी का महासचिव नियुक्त किया. लेकिन नजीर अहमद गुरेजी को इग्नोर किया तो उन्होंने बागी विधायकों के साथ मिल कर सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और पार्टी हाईकमान को अल्टीमेटम दे दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ