ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़के इस तरह हों तैयार, कुर्ते को इन सेलेब्स की तरह करें स्टाइल, लड़कियों से मिलेंगे ढेरों कॉम्प्लिमेंट्स

Diwali Look Ideas For Men: फैशन के मामले में भला लड़के किसी से पीछे क्यों रहें. यहां आपके लिए ऐसे सेलेब्रिटी लुक्स दिए गए हैं जिनसे आइडिया लेकर आप भी दिवाली पर तैयार हो सकते हैं.

Diwali Look Ideas
1 / 6
लड़कों के लिए बेस्ट रहेंगे ये लुक्स. Image Credits - Insta/vedangraina/varundvn

Diwali Looks: दिवाली पर लड़कियों के फैशन पर अक्सर ही बात होती है लेकिन लड़कों के लुक्स को नजरअंदाज कर दिया जाता है. लड़के खुद भी अपने लुक पर कम ही ध्यान देते हैं और इसीलिए हर दिवाली पार्टी (Diwali Party) में वही पुराने स्टाइल के कुर्ते पहनकर चले जाते हैं. लेकिन, आप फैशन का यह ब्लंडन ना करें इसीलिए यहां आपके लिए सेलेब्स के कुछ ऐसे लुक्स दिए गए हैं जिनसे आइडिया लेकर आप तैयार हो सकते हैं. वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन के साथ ही वेदांग रैना और अहान पांडे के कुर्ता लुक्स पर नजर डालिए. इन सेलेब्रिटीज की तरह ही आप दिवाली पार्टी पर खुद को स्टाइल कर सकते हैं.

विज्ञापन

एंब्रोइडरी वाला कुर्ता

एंब्रोइडरी वाला कुर्ता 2 / 6

कार्तिक आर्यन ने बेसिक ब्लैक कुर्ता के साथ ब्लैक एंब्रोइडरी वाला जैकेट कैरी किया है. जैकेट ऐड करने से कार्तिक का पूरा लुक एन्हैंस हो गया है.

विज्ञापन

ओंबे शेड का कुर्ता

ओंबे शेड का कुर्ता3 / 6

सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह लुक दिवाली के बेसिक लुक्स से एकदम अलग है. सिद्धार्थ की तरह ही आप ओंब्रे शेड का कुर्ता ले सकते हैं. सिद्धार्थ के कुर्ते पर गोल्डन डिलेटिंग भी हो रखी है.

शिम्मरी कुर्ता

 शिम्मरी कुर्ता4 / 6

दिवाली के लिए वरुण धवन की तरह का कुर्ता पहना जा सकता है. शाइनी और शिम्मरी इस कुर्ते के साथ ही वरुण धवन ने गोल्डन वॉच कैरी की है.

विज्ञापन

प्लेन वाइट कुर्ता

प्लेन वाइट कुर्ता 5 / 6

अयान पांडे का यह प्लेन वाइट कुर्ता भी दिवाली की पार्टी में पहना जा सकता है. अयान ने चूड़ीदार पाजामे के साथ वाइट कुर्ता पहना है.

ग्रीन एंब्लिश्ड कुर्ता-जैकेट

ग्रीन एंब्लिश्ड कुर्ता-जैकेट 6 / 6

ग्रीन एंब्लिश्ड कुर्ता और जैकेट को भी दिवाली पर स्टाइल किया जा सकता है. वेदांग ने इस कुर्ता को बेहद कूल तरह से कैरी किया है. लुक को कंप्लीट करने के लिए वेदांग ने ब्लैक सनग्लासेस भी लगाए हैं. यह भी पढ़ें - Corporate Diwali Gifts: बॉस या ऑफिस के कुलीग्स को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 कॉर्पोरेट दिवाली गिफ्ट्स, बजट में खरीद सकेंगे आप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन