पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya Trade Update: IPL 2027 से पहले एक बड़े ट्रेड की खबर सामने आ रही है. हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं, वहीं अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस में जुड़ सकते हैं.

hardik pandya arshdeep singh

हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं (Image: ANI)

Hardik Pandya Trade Update: IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. काफी हफ्तों से हार्दिक के ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी अन्य टीम में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. अब बताया जा रहा है कि पंजाब किंग्स ट्रेड के जरिए हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ सकती है. बदले में मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और एक अन्य खिलाड़ी शामिल हो सकता है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में हो सकते हैं शामिल

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स हार्दिक पांड्या के ट्रेड की डील पूरी करने के करीब है. मुंबई इंडियंस को बदले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ऑफर किए गए हैं. दोनों फ्रेंचाइजियों का मैनेजमेंट डील के लिए मान गया है और IPL के अधिकारियों द्वारा अब कागजी कार्रवाई बाकी है. आगामी हफ्ते में आधिकारिक रूप से इस ट्रेड का ऐलान किया जा सकता है.

विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई इंडियंस के एक सीनियर अधिकारी ने पंजाब किंग्स से ट्रेड के बारे में बातचीत की थी. पंजाब ने हार्दिक के ट्रेड की संभावना पर चर्चा की और अर्शदीप सिंह एवं विष्णु विनोद को बदले में ऑफर किया. मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के ट्रेड के लिए कुछ अन्य टीमों से भी बातचीत की थी, लेकिन पंजाब के साथ उनकी बात बन गई.

ये भी पढ़ें:- ‘उन्हें मैच खेलने की जरूरत है…’, कप्तान शुभमन गिल ने दिया हार्दिक पांड्या की वापसी पर अपडेट

विज्ञापन

पंजाब किंग्स कर सकती है एक और ट्रेड

अर्शदीप सिंह की विदाई के बाद पंजाब किंग्स को एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चाहिए होगा. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स से मोहसिन खान के ट्रेड को लेकर बात कर सकती है और उन्हें बदले में मार्कस स्टोइनिस ऑफर कर सकती है. हार्दिक पांड्या के पंजाब में शामिल होने के बाद मार्कस स्टोइनिस का किरदार कम हो जाएगा. टीम चाहे, तो उन्हें ट्रेड करके एक अच्छे भारतीय तेज गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल कर सकती है. हालांकि, मोहसिन खान के साथ फिटनेस एक बड़ी समस्या रही है.

अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. उन्होंने बाद में RTM कार्ड के जरिए अर्शदीप को 18 करोड़ रुपये में दोबारा टीम में शामिल किया था. हार्दिक पांड्या की बात करें, तो उन्हें IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटंस से लिया था. तीन सीजन MI की कप्तानी करने के बाद उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली, जिस वजह से अब उनका कार्यकाल समाप्त होता नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ