Free LPG Cylinder: यूपी की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा! ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Free LPG Cylinder UP Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में मुफ्त सिलेंडर का पैसा भेजना शुरू कर दिया है. जानें पूरी प्रक्रिया और पात्रता नियम.

UP Free Gas Cylinder Subsidy 2026

1.9 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ म‍िलेगा. (फोटो- PTI)

दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की करोड़ों महिलाओं को एक शानदार सौगात दी है. अगर आपके पास भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गैस कनेक्शन है, तो यह खबर आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ले आएगी. राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में होली और दिवाली के मौके पर दो मुफ्त एलपीजी रिफिल (Free LPG Refill) देने का प्रावधान किया गया है. इसके लिए सरकार ने 2,142.78 करोड़ रुपये का बजट खर्च करने की मंजूरी दी है, जिससे यूपी की करीब 1.9 करोड़ महिला उज्ज्वला लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलने जा रहा है. जान‍िये यह पैसा कैसे मिलता है, इसके क्या नियम हैं और आप इसका लाभ कैसे उठा सकती हैं.

विज्ञापन

कैसे मिलता है मुफ्त सिलेंडर का पैसा?

बहुत सी महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि क्या गैस एजेंसी से सिलेंडर मुफ्त में मिलता है? आइए इसका पूरा प्रोसेस समझते हैं:

विज्ञापन
  • सबसे पहले आपको अपनी गैस एजेंसी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) से सामान्य तरीके से सिलेंडर बुक करना होता है.
  • डिलीवरी के वक्त आपको सिलेंडर के पूरे पैसे (करीब 910 रुपये) चुकाने होते हैं.
  • सिलेंडर मिलने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से 300 रुपये की सब्सिडी और राज्य सरकार के बाकी बची हुई पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है.
  • इस बार दिवाली के लिए गैस रिफिल की बुकिंग 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है.

योजना का लाभ लेने के लिए किन बातों का होना है जरूरी?
अगर आप भी इस योजना का पूरा फायदा उठाना चाहती हैं, तो आपके पास ये चीजें होनी चाहिए:

  • आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक होना चाहिए.
  • बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) की सुविधा एक्टिव होनी चाहिए ताकि सरकार द्वारा भेजा गया पैसा सीधे आपके खाते में पहुंच सके.
  • उज्ज्वला योजना के तहत आपकी e-KYC पूरी होनी चाहिए.
  • गैस बुकिंग की रसीद (Receipt) हमेशा अपने पास सुरक्षित रखें.

उज्ज्वला योजना 2.0 के मुख्य फायदे
नया एलपीजी कनेक्शन बिल्कुल फ्री मिलता है, जिसमें कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं देना होता. कनेक्शन के साथ पहला भरा हुआ गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा मुफ्त दिया जाता है. सालभर में 12 रिफिल तक प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार देती है, जबकि होली और दिवाली पर राज्य सरकारें पूरे सिलेंडर का पैसा वापस करती हैं.

विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपके पास अभी तक उज्ज्वला कनेक्शन नहीं है और आप पात्र हैं, तो ऐसे आवेदन कर सकती हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Apply for New Ujjwala 2.0 Connection पर क्लिक करें.
  • अपनी पसंद की गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) को चुनें.
  • आधार नंबर और ओटीपी (OTP) के जरिए अपनी e-KYC पूरी करें.

अपने नजदीकी गैस वितरक का चयन करें, जरूरी दस्तावेज जैसे क‍ि आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

विज्ञापन

वेर‍िफ‍िकेशन के बाद 7 से 15 दिनों के भीतर आपको मुफ्त सिलेंडर और चूल्हा मिल जाएगा.

जरूरी हेल्पलाइन नंबर:
उज्ज्वला हेल्पलाइन: 1800-2666-696
इमरजेंसी नंबर (गैस लीकेज शिकायत के लिए): 1906

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ