सूरत में मोबाइल टूटने पर बेरहम बेटी ने की पिता की हत्या, प्रेशर कुकर के ढक्कन से किया हमला
गुजरात के सूरत के अमरोली इलाके में मोबाइल फोन को लेकर पिता और बेटी के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि पिता के मोबाइल तोड़ने पर 22 वर्षीय काजल ने प्रेशर कुकर के ढक्कन और चाकू से उन पर हमला कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.
सूरत के अमरोली इलाके में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार किया है. (Image- X/@IANSKhabar)
गुजरात के सूरत से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. जहा मोबाइल फोन को लेकर हुए मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक बेटी ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पार्थ चोवटिया एसीपी सूरत द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सूरत के अमरोली इलाके के कोसड आवास की है. आरोपी 22 साल की युवती काजल अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलने या व्यस्त रहने में लगी हुई थी. इसी बात को लेकर पिता रमेश सिंह ने उसे टोका और दोनों के बीच घर के अंदर तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पिता ने बेटी का मोबाइल फोन झपटकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया. पिता की इस हरकत से बेटी इस कदर आगबबूला हो गई कि उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया. गुस्से में अंधी हो चुकी काजल ने पास ही रखा प्रेशर कुकर का ढक्कन उठाया और ताबड़तोड़ अपने पिता के सिर पर वार कर दिए. यहीं नहीं, इसके बाद उसने किचन में रखे चाकू से पिता के पेट पर भी कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. गंभीर रूप से घायल रमेश सिंह जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे, लेकिन कुछ ही दूरी पर वे गिर पड़े.
विज्ञापन
गुजरात : सूरत में एक पिता ने गुस्से में फेंका मोबाइल, तो 22 साल की बेटी ने कुकर के ढक्कन और चाकू से कर दी हत्या
◆ आरोप है कि पिता द्वारा मोबाइल फोन फेंकने से नाराज बेटी ने नॉनस्टिक पैन या प्रेशर कुकर के ढक्कन और फिर रसोई के चाकू से उन पर हमला किया#Surat | Surat | #Gujarat |… pic.twitter.com/u1rYrbLP3U
चीख-पुकार सुनकर मृतक की पत्नी मंजुबेन मौके पर दौड़ीं और तुरंत एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी. घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी यानी आरोपी की मां की शिकायत पर अमरोली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी बेटी काजल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर एक मामूली सी बात पर विवाद इतना खौफनाक कैसे हो गया.