हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Heart Attack Medicine: घर में रखें ये 4 दवाएं जो हार्ट अटैक में तुरंत दिलाएंगी आराम

Heart Attack Prevention Tips: ठंड में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। ऐसे में हर किसी को कुछ न कुछ घरेलू तरीका या किसी दवा के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि अटैक से तुरंत बचा जा सके। आइए जानते हैं इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर।

विज्ञापन
Heart Attack Prevention Tips

Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक के समय तुरंत डॉक्टर की मदद की जरूरत होती है। अगर किसी इंसान को हार्ट अटैक आने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो उसे तुरंत आपातकालीन मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। हार्ट अटैक के दौरान कुछ दवाओं का सेवन किया जा सकता है, जिससे हम तुरंत स्थिति को संभाल सकें। क्या इन दवाओं को घर में भी दिया जा सकता है और क्या है इन्हें खाने का सही तरीका? आइए जानते हैं डॉक्टर से कि कौन सी दवा खाना सही है और कैसे खाएं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर वैभव मिश्रा बताते हैं कि हार्ट अटैक की सिचुएशन ऐसी होती है कि उसमें डॉक्टर आपको तुरंत चाहिए होता है। अब अगर ऐसी कोई स्थिति है, जिसमें हम तुरंत डॉक्टर के पास नहीं पहुंच सकते हैं, तो उसमें हम मरीज को कुछ दवा दे सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि चेस्ट पेन जिनको रहता है, वह दवा अलग होती है और डॉक्टर से अप्रूव करवाई जाती है, लेकिन हार्ट अटैक का तुरंत इलाज करने के लिए हमें अलग दवा लेनी होती है, जिन्हें हर कोई घर में आराम से रख सकता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

कुछ सामान्य दवाएं जो हार्ट अटैक में दी जा सकती है:

1. एस्पिरिन- यह खून को पतला करने वाली दवा है और इसे हार्ट अटैक के दौरान अक्सर दिया जाता है, क्योंकि यह खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इसे पेशेंट को 4 गोलियां दी जा सकती हैं। इसे आपको तुरंत ही मरीज को देनी होती है।

2. लो डॉन एस्पिरिन- इस मेडिसिन को तब दिया जा सकता है, अगर किसी के पास नॉर्मल एस्पिरिन न हो। क्योंकि, यह गोलियां कई बार नॉर्मल मेडिकल शॉप्स पर नहीं मिलती है। मरीज को इसकी 4 गोलियां दी जा सकती हैं।

विज्ञापन

3. क्लोपिडोग्रेल- यह भी खून का पतला करने वाली दवा है, जिसे हार्ट अटैक के मरीज को तुरंत दी जा सकती है। इसकी 3 से 4 गोली दी जा सकती हैं।

4. स्टैटिन- यह कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा है, जिसे आप मरीज को तुरंत दे सकते हैं। इस गोली को खाने से तुरंत कोलेस्ट्रॉल का लेवल मेंटेन हो जाएगा और इसे हम बाकी दवाओं के साथ ले सकते हैं।

विज्ञापन

हार्ट अटैक के लक्षण

  • सीने में दर्द।
  • कंधा और गर्दन के साथ जबड़ों में दर्द।
  • सांस फूलना।
  • चक्कर आना।
  • ठंडा पसीना आना।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola