OTT Releases This Week: 12 से 16 अक्टूबर तक, ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं ये 6 फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week (12-16 October): ओटीटी पर इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

OTT Releases This Week (12-16 October): नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार तक पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. ओटीटी पर 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको कॉमेडी, सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. इन सीरीज और फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.
टल्सा किंग सीजन 4
2 / 7सिल्वेस्टर स्टालन और मार्टिन स्टार की 'टल्सा किंग' का सीजन 4 भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज को आप 16 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस सीरीज के चौथे सीजन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, अब फाइनली इस सीरीज को ऑडियंस 16 अक्टूबर से देख सकेंगे.
रोडीज रीबर्थ
3 / 7ये रियलिटी शो भी इस लिस्ट में शामिल है. रणविजय सिंह का ये शो इस बार नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. फैंस इस शो को 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. ये शो 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. शो में इस बार नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली भी गैंग लीडर बनकर दिखाई देंगे.
कप्पी स्क्वाड
4 / 7मलयालम वेब सीरीज भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप 15 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं ये सीरीज मलायलम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हो रही है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रिनोश जॉर्ज, अनाघा अजित, दिया दीपन, जोएल जोसेफ और अभिरामी दयानंदन लीड रोल में हैं.
कॉफी विद करण सीजन 9
5 / 7करण जौहर का ये शो भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है. ये शो 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है. इस शो में हर बार की तरह ही इस बार भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां नजर आएंगी और करण जौहर के साथ चिट चैट करती नजर आएंगी. वहीं सोशल मीडिया पर इस शो का प्रोमो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर
6 / 7'मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर' एनिमेटेड सीरीज 12 अक्टूबर से रिलीज हो रही है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं इस सीरीज को आप बच्चों के साथ बैठकर देख सकते हैं. बच्चे इस सीरीज को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस सीरीज का टीजर और ट्रेलर भी ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस सीरीज का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.
डिस्क्लोजर डे
7 / 7स्टीवन स्पीलबर्ग की ये साइंस-फिक्शन फिल्म भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 12 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आप हिंदी और इंग्लिश में देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर, कोलिन फर्थ और ईव हेसन लीड रोल में हैं.