Delhi Ramleela 2026: दिल्ली में कहां-कहां हो रही है भव्य रामलीला? यहां देखें मशहूर जगहों की पूरी लिस्ट

क्या आप दिल्ली में ही अपने परिवार के साथ रामलीला देखना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाए? आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं दिल्ली में कहां-कहां होता है शानदार कार्यक्रम.

Delhi Ramleela 2026
1 / 6
दिल्ली में कहां-कहां बच्चों के साथ देख सकते हैं रामलीला? (Image: AI)

नवरात्र शुरू हो गए हैं, जिसमें लोग 9 दिनों तक व्रत रखते हैं. इन 9 पवित्र दिनों के बाद दशहरे का पावन अवसर आता है, जिसे मनाने के लिए देश के कोने-कोने में कई शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें रामलीला भी शामिल है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली में रहते हुए कहां-कहां रामलीला देख सकते हैं?  

विज्ञापन

बड़ा शानदार होता है रामलीला देखने का अनुभव

बड़ा शानदार होता है रामलीला देखने का अनुभव2 / 6

रामलीला देखने का अनुभव बेहद शानदार और यादगार होता है. इस कार्यक्रम में भगवान राम की लीलाएं, आकर्षक तरीके से सजे मंच, लाइट्स आदि देख दिल खुश हो जाता है. परिवार व बच्चों के साथ रामलीला देखने में काफी मजा आता है.

विज्ञापन

लाल किला

लाल किला 3 / 6

हर साल लाल किले के सामने लव-कुश रामलीला सजाया जाता है, जिसे दूर-दूर से लोग देखने आते हैं. दिल्ली का ये रामलीला काफी मशहूर है, जहां आधुनिक तकनीक, विशाल मंच के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी आते हैं. टाइमिंग की बात करें, तो शाम 7:00 बजे से रात 11:00-12:00 बजे तक ये खुला रहता है. (Image:lavkush.com)

द्वारका सेक्टर-10

द्वारका सेक्टर-104 / 6

दिल्ली में होने वाली रामलीलाओं में द्वारका सेक्टर-10 (श्री राम लीला सोसाइटी) का रामलीला भी काफी मशहूर है. द्वारका के आसपास के इलाके में रहने वाले लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं और यहां का भव्य रामलीला और रावण दहन देखते हैं. टाइमिंग की बात करें, तो शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है. (Image: dwarkaramlila.com)

विज्ञापन

रामलीला मैदान

रामलीला मैदान5 / 6

दिल्ली के मशहूर रामलीला मैदान का नाम इस लिस्ट में न हो, ऐसा मुमकिन ही नहीं है. आसिफ अली रोड पर स्थिति दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान भी भगवान राम की लीलाओं के कार्यक्रम के लिए मशहूर है. रामलीला के दौरान सड़कें और मंच भव्य तरीके से सजाएं जाते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है. टाइमिंग की बात करें शाम 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक आप यहां जा सकते हैं. (Image: Pexels)

पीतमपुरा

पीतमपुरा6 / 6

दिल्ली के पीतमपुरा में ब्रॉडवे रामलीला का हर साल आयोजन किया जाता है, जो दूसरे रामलीला कार्यक्रमों से काफी अलग है. पीतमपुरा में रामलीला को थिएटर शो और संगीतमय नाटक के रूप में पेश किया जाता है. टाइमिंग की बात करें, तो यह रामलीला शाम 6:30 बजे से रात 10:00 बजे तक चलता है. इस रामलीला को देखने के लिए आपको नेताजी सुभाष पैलेस (NSP) डीडीए ग्राउंड, पीतमपुरा जाना होगा. (Image: broadwayramleela.com) यह भी पढ़ें: दिल्ली के JLN स्टेडियम में डांडिया खेलने जा रहे हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, दिल्ली पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन