Healthy Weight Gain: जिस तरह बढ़ते वजन को कम करना मुश्किल होता है बिल्कुल उसी तरह पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना भी एक चैलेंज है. वजन बढ़ाने के लिए कई बार लोगों को यह सलाह भी दी जाती है कि वे चाहे जितना खाना चाहें खाते जाएं, बहुत ज्यादा ऑयली या तला भुना खाएं क्योंकि इससे वजन जल्दी बढ़ता है, लेकिन ऐसा करने पर वजन बढ़े या ना बढ़े तबीयत जरूर बिगड़ सकती है. ऐसे में आप यह गलती ना करें और सही तरह से वजन बढ़ाने पर फोकस करें. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके ने कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर हेल्दी तरह से वजन बढ़ाया जा सकता है. आप भी इन टिप्स से हेल्दी वेट गेन कर सकते हैं.
हेल्दी तरह से कैसे बढ़ाएं वजन | How To Gain Weight
हेल्दी कैलोरी लेकर धीरे-धीरे वजन बढ़ाना
इस बात का ध्यान रखें कि आपको तेजी से 1 से 2 हफ्तों में वजन बढ़ाने पर नहीं बल्कि धीरे-धीरे और सही तरह से वजन बढ़ाने पर फोकस करना है. इसके लिए आप अपने खाने में धीरे-धीरे कैलोरीज बढ़ाएं एकदम से नहीं. वयस्क रोजाना लगभग 300 से 500 अतिरिक्त कैलोरीज लेने की कोशिश कर सकते हैं.
थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं
कोशिश करें कि आप एकसाथ ढेर सारा खाना खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार खाना खाएं और खाने के बीच हेल्दी स्नैक्स लें. अपने खाने में चीज, नट्स और बीजों के जरिए एक्स्ट्रा कैलोरीज शामिल करें.
एक्स्ट्रा कैलोरीज के लिए खाने के बीच ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक्स लें जैसे कि मिल्कशेक. आप प्रोटीन शेक या स्मूदी वगैरह भी ले सकते हैं.
अनहेल्दी चीजें खाकर कैलोरी बढ़ाने की कोशिश ना करें बल्कि हेल्दी और संतुलित आहार लें. अलग-अलग तरह के फूड ग्रुप्स से चीजें चुनें, जैसे फल और सब्जियां, स्टार्च वाले कार्बोहाइड्रेट और दूध और दूध से बनी चीजें.
प्रोटीन को बनाएं खाने का हिस्सा
अपने खाने में बीन्स, दालें, मछली, अंडे और लीन मीट यानी कम फैट वाला मांस लें. इनके जरिए खाने में प्रोटीन शामिल करें.
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या योग से मसल्स बनाएं
एक्सरसाइज या योग सिर्फ वजन घटाने का ही काम नहीं करते बल्कि इनसे मसल्स भी बनती हैं और वेट गेन में भी मदद मिल सकती है. इसके अलावा एक्सरसाइज से आपकी भूख भी बढ़ सकती है जोकि वजन बढ़ाने के लिए अच्छा है.
वजन बढ़ाने की कोशिश में ना करें ये गलतियां