हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान? एक्सपर्ट से जानें छुटकारा पाने का तरीका

Constipation Controlling Tips: कब्ज की समस्या आम से गंभीर समस्या बन सकती है, खासतौर पर तब, जब लंबे समय तक रहती है। इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से इससे बचने का तरीका।

Constipation controlling tips,

Constipation controlling tips,

Constipation Controlling Tips: लाइफस्टाइल डिजीज इन दिनों आम हो गए हैं। इसमें पेट से जुड़े रोग सबसे ज्यादा होते हैं। कब्ज की बीमारी पेट की ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज को पेट में मरोड़ें होते हैं, असहजता महसूस होती है और फ्रेश होने में दिक्कतें भी आती हैं। कब्ज होने का सबसे कॉमन रीजन अनहेल्दी लाइफस्टाइल है, जिसमें सही खान-पान शामिल नहीं होता है। अनहेल्दी हैबिट्स होती हैं, जैसे कि शराब का सेवन, पर्याप्त नींद न लेना आदि।

विज्ञापन

कब्ज से होने वाली समस्याएं

1. आंतों में अधिक मल जमा होने से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।
2. लंबे समय तक कब्ज रहने से फ्रेश होने में समस्याएं होती हैं, जिससे बवासीर का रिस्क बढ़ जाता है।
3. मल में मौजूद हानिकारक तत्व शरीर में वापस जा सकते हैं, जिससे हमारी सेहत बिगड़ सकती है।
4. कब्ज के कारण आंतों में इन्फेक्शन और सूजन होने की संभावना बढ़ जाती है।
5. बार-बार कब्ज होने से कोलन कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

एक्सपर्ट एडवाइस

डॉक्टर गौतमी एन, जो कि हीलिंग हैंड्स क्लिनिक में कंसल्टेंट प्रॉक्टोलॉजिस्ट हैं, हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताती हैं कि कब्ज की समस्या इतनी गंभीर होती है कि कई बार मरीज हफ्ते में सिर्फ 3 बार फ्रेश हो पाता है। उन्हें फ्रेश होने में इतनी दिक्कतें होती हैं कि उन्हें अपने पूरे शरीर का प्रेशर या एनर्जी का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसा करने से दर्द और बढ़ सकता है और कई बार बड़ी आंतों में संक्रमण भी हो जाता है।

विज्ञापन
constipation foods to eat

constipation foods to eat

कब्ज से बचने के लिए उपाय

  1. डॉक्टर बताते हैं कि हमें अपनी दिनचर्या में कुछ हैबिट्स को अपनाना चाहिए:
  2. रोजाना व्यायाम करें, ताकि शरीर फ्लैक्सिबल रहे।
  3. कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें और फाइबर का सेवन ज्यादा बढ़ाएं।
  4. अपनी डाइट में सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, खासतौर पर हरी सब्जियों को शामिल करें।
  5. पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें।

और क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर गौतमी बताती हैं कि कब्ज जीवनशैली से संबंधित रोग हैं, जो कि मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होते हैं, आपको तब ही अधिक परेशान करते हैं, जब आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है। इसलिए फाइबर से भरपूर भोजन खाएं, क्योंकि ऐसा भोजन मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, बुजुर्गों की भी इम्यूनिटी उम्र के लिहाज से कमजोर होने लगती है, इसलिए उन्हें कई बार कब्ज के लिए दवाओं का सहारा लेना पड़ जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ