Navratri Special: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, स्वाद में नहीं होगी कोई कमी
Navratri Thali: नवरात्रि में सात्विक खाना बनाते समय अपनी पसंद और घर की परंपरा के हिसाब से सामग्रियों को चुनें. इन आसान रेसिपीज की मदद से आप प्याज-लहसुन के बिना भी स्वादिष्ट खाना तैयार कर सकते हैं और अपनी थाली को खास बना सकते हैं.

नवरात्रि के दिनों में कई लोग मां दुर्गा की पूजा के साथ सात्विक चीजें खाना पसंद करते हैं. इस दौरान घरों में बिना प्याज और लहसुन के खाना बनाया जाता है. हालांकि, कई बार लोगों को लगता है कि प्याज-लहसुन के बिना सब्जियों और दूसरी डिशेज का स्वाद फीका हो सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप कुछ सामग्री की मदद से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते हैं. हम आपको कुछ ऐसे व्यंजन बता रहे हैं जिन्हें व्रत में भी आसानी से खाया जा सकता है.
काजू की ग्रेवी से बनाएं पनीर की सब्जी
2 / 6नवरात्रि के दौरान बिना प्याज-लहसुन के पनीर की स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है. इसे टमाटर, अदरक, काजू और मसालों की मदद से तैयार करें. इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, अदरक और काजू को पीसकर पेस्ट बना लें और अपनी पसंद के हिसाब से सामग्रियों को डालकर पकाएं. इसे भी पढ़ें- नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप रेसिपी, स्वाद लगेगा लाजवाब
आलू-टमाटर की सब्जी
3 / 6आलू-टमाटर की सब्जी एक आसान और स्वादिष्ट ऑप्शन है, जिसे पूरी, पराठे या रोटी के साथ खाया जा सकता है. सब्जी बनाने के लिए आलू उबालकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
कढ़ाई पनीर
4 / 6अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो बिना प्याज-लहसुन के कढ़ाई पनीर बना सकते हैं. इसमें शिमला मिर्च, टमाटर और साबुत मसालों का स्वाद बहुत अच्छा लगता है. बाकी आप व्रत के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल करें और कसूरी मेथी डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
दही वाले आलू
5 / 6दही वाले आलू स्वाद में हल्के खट्टे और मसालेदार होते हैं. इन्हें बिना प्याज-लहसुन के आसानी से बनाया जा सकता है. इस सब्जी को बनाने के लिए आलू, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर कुट्टू के आटे की रोटी के साथ सर्व करें.
मसाला पुलाव
6 / 6अगर आप चावल खाना पसंद करते हैं तो बिना प्याज-लहसुन के मसाला पुलाव बना सकते हैं. इसमें मटर, गाजर, बीन्स और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डाल सकते हैं. बाकी उन सामग्रियों का इस्तेमाल करें, जिन्हें आप व्रत में आसानी से खा सकते हैं. इससे यकीनन लहसुन-प्याज के पेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे भी पढ़ें- दिल्ली के JLN स्टेडियम में डांडिया खेलने जा रहे हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, दिल्ली पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी