बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो गुस्सा करने के बजाय आजमाकर देखें ये 5 टिप्स

Parenting Tips: बच्चे अक्सर ही बात मानने से इनकार कर देते हैं या फिर उन्हें बार-बार कहते रहना पड़ता है और उसके बाद भी वह बहुत मुश्किल से टस से मस होते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस सिचुएशन को हैंडल किया जा सकता है.

Parenting Tips

जानिए किस तरह बच्चे मानने लगेंगे आपकी बात. Image Credits - AI

Parenting: बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं वैसे-वैसे ही पेरेंट्स के लिए पैरेंटिंग स्टाइल को समझना और फॉलो करना मुश्किल होता जाता है. बच्चे को कभी कुछ ना कहा जाए तो वह जिद्दी होने लगता है और अगर उसपर हर समय ही चिल्लाते रहा जाए तो वह गुस्से में बात मानना ही छोड़ देता है. ऐसे में माता-पिता के सामने यह दिक्कत आती है कि वे बच्चे को इस सिचुएशन में कैसे हैंडल करें. अगर आप भी पेरेंटिंग की इन्हीं मुश्किलों (Parenting Problems) से दो-चार होते हैं तो यहां जानिए बच्चों की इस बात ना सुनने वाली आदत को कैसे हैंडल किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे बात ना मानें तो क्या करें | What Do If Children Don’t Listen

भाषण ना दें बल्कि आराम से कहें

बच्चे अगर बात नहीं मानते हैं तो उन्हें भाषण देने वाले मोड में ना आएं, इससे बच्चे को और खीझ उठती है और आपको चिढ़ाने के लिए भी बच्चे बात नहीं मानते हैं. भाषण वगैरह से बचें और आराम से बात करने की कोशिश करें. आप बच्चा एक बार अगर नहीं सुनता है तो उसपर चिल्लाने के बजाय 1-2 बार आराम से ही अपनी बात को दोहराएं.

विज्ञापन

बच्चे को समझने की कोशिश करें

कई बार पेरेंट्स बच्चों की बात ना मानने की आदत से इतने परेशान हो जाते हैं कि उनका पॉइंट ऑफ व्यू समझना ही भूल जाते हैं या समझने की कोशिश ही नहीं करते हैं. ऐसा करने पर बच्चे को लगता है कि आप उसे समझते नहीं हैं और इसीलिए वह भी आपको समझना या आपकी बात को मानना जरूरी नहीं समझता है.

विज्ञापन

बच्चे से सवाल ना करें बल्कि उन्हें बताएं

पेरेंट्स कई बार बच्चे से कोई बात कहते हैं तो उससे सवाल करते हैं कि क्या वह कोई सामान ला देगा, काम कर देगा या फिर साथ चलेगा या नहीं, इससे बच्चे को लगता है कि उसके पास ना कहने का ऑप्शन है. इसीलिए बच्चे से सवाल ना करें बल्कि उसे काम बताएं और प्यार से कहने की कोशिश करें. ‘क्या तुम प्लीज यह तकिया उठाकर वहां रख दोगे’ या फिर ‘क्या तुम प्लीज टेबल सेट कर दोगे’ कहें जिससे कि बच्चा आपकी बात को माने और इनकार ना कर सके.

विज्ञापन

एक समय पर एक ही बात कहें

बच्चे को एकसाथ बहुत सारे काम बता देने से वह परेशान हो जाता है और फिर होता यह है कि वह आपके बताए किसी भी काम को नहीं करता है. ऐसे में बच्चे को इस तरह बहुत सारे काम करने का ऑर्डर ना दें बल्कि एक समय पर एक ही काम बताएं जिससे कि बच्चा उठकर उस काम को कर दे और आपकी बात मान ले. इससे बच्चे को यह नहीं लगता है कि उसके खेल या पढ़ाई पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

सटीक बात कहें

छोटे बच्चे विकास की स्टेज पर होते हैं. उनकी भाषा और समझ का भी विकास हो रहा होता है जिससे कि कई बार उन्हें आपकी बात समझने में परेशानी होती है और वह आपकी बात को प्रोसेस नहीं कर पाता है. ऐसे में बच्चों से लंबी-चौड़ी या घुमा-फिराकर बातें कहने से बचें और उससे सटीक बात ही कहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ