---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Diabetes Control Tips: हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर; ऐसे होगा कम

Diabetes Control Tips: डायबिटीज एक गंभीर रोग है, इसमें शरीर का इंसुलिन स्तर प्रभावित होता है। खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाने से यह स्थिति गंभीर हो जाती है। आइए आपको बताते हैं ब्लड शुगर बढ़ने के 5 संकेतों के बारे में और इसे मैनेज करने के तरीके।

---विज्ञापन---

Diabetes Control Tips: जब खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, यह स्थिति डायबिटीज में बदल जाती है, जो कि एक गंभीर बीमारी है। यदि समय रहते इसका इलाज या इसके संकेतों की पहचान न की जाए, तो इससे और भी कई बीमारियां हो सकती हैं। यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो खराब खान-पान और खराब आदतों के चलते होती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय।

High Blood Sugar के संकेत

1.अधिक प्यास लगना- शरीर में ब्लड शुगर बहुत ज्यादा होता है, तो किडनी ज्यादा पेशाब बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको अधिक प्यास लगती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

2.बार-बार पेशाब आना- शुगर बढ़ने से प्यास लगती ह, इस कारण हम अत्यधिक पानी पीते हैं, जिससे बार-बार पेशाब आना शुरू हो जाता है। यह अक्सर रात के समय आपको परेशान करता है, इस संकेत को शुगर का सबसे सामान्य संकेत भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

3.थकावट और कमजोरी- अगर शरीर को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलेगा, जो हमें एनर्जी देता है, तो आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ग्लूकोज की कमी से थकान और कमजोरी आ जाती है।

4.धुंधली दृष्टि- हाई ब्लड शुगर से आंखों में सूजन आ जाती है, जिससे डबल विजन की समस्या हो सकती है। यह स्थिति समय के साथ और ज्यादा बढ़ सकती है और आंखों की समस्या पैदा कर सकती है।

---विज्ञापन---

5.चिढ़चिड़ापन और मेंटल हेल्थ में बदलाव- हाई ब्लड शुगर के कारण मूड स्विंग्स और चिढ़चिड़ापन होता है। शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने के कारण मानसिक स्थिति प्रभावित होती है।

कैसे करें मैनेज?

शुगर को नियंत्रित करने के लिए आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है। द हेल्थ साइट डॉट कॉम में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, छुट्टियों के दौरान या फेस्टिव सीजन में शुगर के स्तर को मैनेज करना सबसे अहम है, इसके लिए हम इन सुझावों की मदद ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

1. मील प्लानिंग- इस प्लानिंग का मतलब है कि आपको अपने खाना खाने की योजना बनानी है, जैसे कि सही समय और किस समय खाना खाएं। आपके खाने की थाली में क्या-क्या मौजूद है, इस पर भी फोकस जरूरी है, जैसे कि आपकी प्लेट प्रोटीन, फाइबर, साबुत अनाजों और हरी सब्जियों से भरपूर होनी चाहिए।

Diabetes Symptoms

Photo Credit-Freepik

2. पोर्शन का ख्याल रखें- हम एक समय पर कितना खाना खा रहे हैं, यह भी ध्यान रखना जरूरी है। अपनी प्लेट में खाना एक मध्य आधार की कटोरी की मदद से रखें ताकि ओवरइटिंग से बचें। अपनी प्लेट में सब्जियों को पोर्शन ज्यादा रखें।

---विज्ञापन---

3. स्टे एक्टिव- शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है। हर समय बैठने से बचें। शारीरिक गतिविधि हर इंसान के लिए जरूरी है क्योंकि यह हमारे शरीर को न सिर्फ डायबिटीज बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 26, 2024 08:28 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola