अजीत अगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर ने सिलेक्शन कमेटी को लेकर दिया बयान

Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने 2025 के मध्य में अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. अब तक कोहली ने इसके पीछे का कारण नहीं बताया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोहली के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्हें लगता है कि चयनकर्ताओं का बर्ताव इसका प्रमुख कारण है.

ajit agarkar virat kohli

विराट कोहली को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान (Image: ANI)

Virat Kohli Test Retirement: 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली के रिटायरमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया था. द रन मशीन ने अचानक पोस्ट डालकर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद कई लोगों ने चयनकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उनके कारण ही कोहली ने संन्यास ले लिया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले के बारे में बात की. उन्हें लगता है कि कोहली ने अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति के खराब बर्ताव के कारण टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया.

विज्ञापन

वसीम जाफर का विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के शानदार टेस्ट करियर के बारे में बात की. उन्हें लगता है कि विराट के अंदर काफी टेस्ट क्रिकेट बचा था, लेकिन अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति से नाराज होकर उन्होंने संन्यास ले लिया. जाफर ने यह भी बताया कि विराट जब तक खुद इस बारे में बात नहीं करते, किसी को कुछ पता नहीं लग पाएगा. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि जिस तरह से विराट कोहली के साथ बर्ताव किया जा रहा था, उससे वह खुश नहीं थे.’

विज्ञापन

जाफर ने आगे कहा, ‘विराट जैसे खिलाड़ी लोगों को मैदान पर लेकर आते हैं. उन्हें लोग देखना पसंद करते हैं. वह ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. जब तक हम विराट कोहली के मुंह से नहीं सुनते, हमें कुछ नहीं पता. हालांकि, वह इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी जरूर कर रहे थे.’

विज्ञापन

विराट कोहली का कैसा था टेस्ट रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. कोहली इसके बाद से टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन गए. उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में उपस्थिति दर्ज कराई और 210 पारियों में 9230 रन बनाए. विराट का औसत 46.85 रहा और उनका स्ट्राइक रेट 55.67 था.

द रन मशीन ने अपने टेस्ट करियर में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े. कोहली का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन रहा. बता दें कि विराट का आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2025 में आया था. इसके बाद कोहली ने रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया. कोहली पहले ही T20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, जिसके लिए वह पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ