न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन

Sai Sudharsan Injured: भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच भी खेले जाने वाले हैं. इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं.

sai sudharsan injured

साई सुदर्शन को रणजी मैच के दौरान लगी चोट (Image: ANI)

Sai Sudharsan Injury: टीम इंडिया कुछ दिनों में न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने वाली है. दोनों देशों के बीच 5 वनडे, 5 T20I और 2 टेस्ट मैचों का आयोजन होना है. न्यूजीलैंड ने भारत को पिछली टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था और टीम इंडिया को उससे बदला लेना है. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने सभी टेस्ट खिलाड़ियों से रणजी ट्रॉफी खेलने का अनुरोध किया है और कुछ सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया A के स्क्वाड में भी जगह मिली है. इस दौरे से पहले साई सुदर्शन को रणजी मैच के दौरान चोट लगी.

विज्ञापन

साई सुदर्शन को लगी चोट

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में तमिलनाडु और राजस्थान के बीच जयपुर में मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन तमिलनाडु की टीम का हिस्सा हैं. मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए उन्हें चोट आई. दरअसल, राजस्थान के करण लांबा ने कवर ड्राइव लगाई और गेंद को रोकने के प्रयास में सुदर्शन चोटिल हो गए. साई सुदर्शन की चोट उतनी गंभीर नजर नहीं आई, लेकिन सपोर्ट स्टाफ के सदस्य उन्हें मैदान से बाहर ले गए थे.

विज्ञापन

साई सुदर्शन ने हाल ही में क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी. वह ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में इंडिया A के स्क्वाड का हिस्सा थे. उन्हें न्यूजीलैंड में 3 टेस्ट मैचों के लिए इंडिया A स्क्वाड में भी शामिल किया गया है, जिसकी शुरुआत 26 अक्टूबर से होगी. इससे पहले साई सुदर्शन का चोटिल होना बुरी खबर है. हाल ही में वह चोट से उबरकर वापस आए हैं और उनका दोबारा इस तरह चोटिल होना उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े करता है. यह टीम इंडिया में उनके चयन की राह में रोड़ा भी बन सकता है.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल ले चुके हैं सुदर्शन की जगह

साई सुदर्शन पिछले एक साल से टीम इंडिया के प्रमुख नंबर 3 बल्लेबाज रहे थे. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सुदर्शन चोटिल हो गए, जिस वजह से पडिक्कल को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में शतक जड़े. इसी के साथ वह टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस नंबर 3 बल्लेबाज बन गए हैं.

साई सुदर्शन बैकअप खिलाड़ी बन चुके हैं और इंडिया A की ओर से न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अच्छी बल्लेबाजी करके उनके पास पडिक्कल से पहले प्लेइंग 11 में जगह बनाने का मौका है. हालांकि, अगर सुदर्शन चोट के कारण फिट नहीं हुए, तो वह न्यूजीलैंड दौरे से पूरी तरह बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ