Garlic Benefits: लहसुन एक ऐसा हर्ब है जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह कई तरह के खनिज और विटामिन से भरपूर होता है इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अगर आप रोजाना नियमित तौर पर सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। आयुर्वेद की मानें तो लहसुन कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। ऐसे में आज हम आपको रोजाना खाली पेट लहसुन खाने के सेहत लाभ बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-
अभी पढ़ें – White Hair Cause: ये 4 गलत आदतें उम्र से पहले बना देती हैं बूढ़ा, सफेद हो जाते हैं बाल, जानें
वेट लॉस करे
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन (Garlic ) का सेवन करते हैं तो इससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। लहसुन में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के अतिरिक्त फैट को घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा लहसुन खाने से आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक मौजूद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायता मिलती है। इसके लिए आप रोजाना खाली पेट 4 लहसुन की कलियां चबाएं।
कैंसर से बचाव करे
लहसुन एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कार्सिनोजेनिक गुणों से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आपको कैंसर से बचने में सहायता मिलती है। इसके अलावा लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट के गुणओं से भरपूर होता है जिससे आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव मिलता है।
डिप्रेशन को दूर भगाए
लहसुन का सेवन करना आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके रोजाना नियमित खाली पेट सेवन से आपके दिमाग के रसायन संतुलित रहते हैं। इसके साथ ही इससे आपका मूड बेहतर रहता है औप आप डिप्रेशन (Depression) जैसी समस्या से दूर रहते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
17 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
20 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
23 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines