Fenugreek Powder With Milk Benefits: मेथी दाना को आमतौर पर लोग मसाले, अचार या चाय के तौर पर सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर सुबह सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं। वहीं दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना रात को गुनगुने दूध में मेथी पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को ढेरों लाभ प्राप्त होते हैं? नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध में मेथी मिलाकर पीने के सेहत लाभ-
अभी पढ़ें – Ear Pain Remedies: सर्दी-जुखाम से बंद हो गए हैं कान? तो आजमाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगा आराम
दूध में मेथी पाउडर मिलाकर पीने के फायदे- dudh me methi powder ke fayde
इम्यूनिटी बूस्ट करे
शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए दूध और मेथी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुखाम और कफ आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ये मिक्चर आपको मौसमी और वायरल संक्रमण से भी बचाने में मदद करता है।
बेहतर नींद दिलाए
अगर आपको रात में नींद से संबंधित परेशानियां जैसे नींद न आना, नींद के दौरान बेचैनी और रात में बार-बार आंख खुलने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो रात को दूध में मेथी पाउडर मिलाकर सेवन करने से आपको अच्छी और गहरी नींद लेने में सहायता मिलती है।
बॉडी स्ट्रॉंग बनाए
अगर आप मेथी और दूध के कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों, दांत और मसूड़ों को मजबूती प्रदान होती है। साथ ही इससे शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायता मिलती है जिससे आपके शरीर को आंतरिक मजबूती प्रदान होती है।
पाचन को दुरुस्त रखे
अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ऐसे में दूध और मेथी का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको अपच, कब्ज, पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच और उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
अभी पढ़ें – Winter Health Care: सर्दियों में शरीर को गर्माहट प्रदान करते हैं गुड़ और मूंगफली, रोजाना जरूर खाएं
दिल को हेल्दी बनाए
दूध और मेथी का कॉम्बिनेशन दिल के रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इससे आप हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं के जोखिम से बचे रहते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines