Ear Pain Remedies: सर्दी-जुखाम से बंद हो गए हैं कान? तो आजमाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगा आराम

Ear Pain

Ear Pain

Ear Pain Due to Cold: सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी या जुखाम की चपेट में आसानी से आ जाते हैं जिससे आपको कान में भी दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सर्दी-जुखाम से होने वाले कान में दर्द से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। इस तरीकों को अपनाकर आप आसानी से इस समस्या में राहत प्रदान कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सर्दी-जुखाम से कान में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय-

विज्ञापन
विज्ञापन

जुकाम में कान बंद होने की समस्या में क्या करें?

गुनगुना पानी

कान बंद की परेशानी में गुनगुने पानी का उपयोगा किया जा सकता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी की कुछ बूंदें कान में डालें। इसके बाद आप अपनी गर्दन को थोड़ा सा झुकाएं और कान से पानी निकाल लें। इससे बंद कान की समस्या कम होगी।

लहसुन का तेल

कान बंद की परेशानी में लहसुन के तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप करीब 2 से 3 बड़े चम्मच लहसुन का तेल लें। फिर आप इसमें लहसुन की कुछ कलियां डालें। फिर आप इस तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लें। फिर जब ये तेल हल्का सा ठंडा रहन जाए तो आप इसको कॉटन बॉल की मदद से कान में डालें।

विज्ञापन

टी ट्री ऑयल

कान बंद होने पर टी ट्री ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल को लेकर हल्का सा गर्म कर लें। फिर आप इस तेल को कान में डालकर तोड़े वक्त तक छोड़ दें। इससे आपको बंद कान की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

भाप लें

सर्दी-जुकाम की समस्या में कान बंद होने पर भाप लेने से भी आपको काफी राहत मिलती है। इसके लिए आप 1 बड़े बर्तन में पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। फिर आप इस पानी से सिर पर तौलिया रखकर स्टीम लें। इससे आपके बंद कान खुल जाते हैं और सर्दी-जुकाम भी दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ