---विज्ञापन---

हेल्थ

गर्मियों में क्यों अचानक होने लगती है तलवों में तेज जलन? राहत पाने के लिए तुरंत करें ये काम!

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि गर्मियों में उन्हें अचानक तलवों में तेज जलन महसूस होने लगती है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और कैसे इससे राहत पाया जा सकता है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: May 2, 2026 07:52
Burning Feet In Summer
तलवों में जलन क्यों होता है? (Image: AI)

Burning Feet In Summer: गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप और लू लेकर आता है, जिसका असर सिर्फ त्वचा पर ही नहीं बल्कि पैरों के तलवों पर भी साफ दिखाई देता है. कई लोग शिकायत करते हैं कि उनके तलवों में लगातार जलन, चुभन और गर्माहट महसूस होती है, जिससे चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है. खासकर जो लोग दिनभर बाहर रहते हैं या गर्म सतह पर चलते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. समय रहते ध्यान न देने पर यह परेशानी और बढ़ सकती है, इसलिए जरूरी है कि शुरुआत में ही सही देखभाल की जाए और राहत पाने के उपाय अपनाए जाएं.

यह भी पढ़ें: सुबह के बोरिंग नाश्ते को बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी; ट्राई करें अखरोट-दही तड़का सैंडविच

---विज्ञापन---

तलवों में जलन होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? Talvon Mein Jalan Ka Karan

गर्मियों में तलवों में जलन कई कारणों से हो सकती है. शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन इसका एक मुख्य कारण है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है. इसके अलावा ज्यादा पसीना आना, लंबे समय तक तंग जूते पहनना या धूल-मिट्टी के संपर्क में रहना भी समस्या को बढ़ाता है. कुछ मामलों में यह विटामिन B12 की कमी, नसों की कमजोरी, फंगल इंफेक्शन या डायबिटीज जैसी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. शरीर में पित्त बढ़ने से भी जलन महसूस होती है, इसलिए कारण को समझकर सही उपाय करना जरूरी होता है.

तलवों की जलन से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय Feet Burning Home Remedies

---विज्ञापन---
  • इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपायों अपनाया जा सकता है:
  • सेंधा नमक पानी: गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर 10-15 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें, इससे जलन और थकान कम होती है.
  • एलोवेरा जेल: ठंडक देने वाला एलोवेरा तलवों पर लगाने से जलन शांत होती है और त्वचा मुलायम बनती है.
  • नारियल तेल मालिश: रात में सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मालिश करें, इससे ठंडक और आराम मिलता है.
  • ठंडे पानी में पैर रखें: रोजाना कुछ मिनट पैरों को ठंडे पानी में रखने से सूजन और जलन दोनों में राहत मिलती है.

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स

तलवों की जलन से बचने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. हल्के और खुले जूते पहनें, जिससे पैरों को हवा मिलती रहे और पसीना कम हो. खानपान में ठंडी तासीर वाले फल जैसे तरबूज, खीरा और नारियल पानी शामिल करें, लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और घर आने के बाद पैरों को साफ पानी से धोएं. अगर जलन लगातार बनी रहे या ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है ताकि किसी गंभीर समस्या से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: चिकन का कौन सा हिस्सा नहीं खाना चाहिए? खाने से पहले जान लें सेहत के लिए कितना खतरनाक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: May 02, 2026 07:48 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.