---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Kareena Kapoor की डाइटीशियन ने बताया डायबिटीज में गेम चेंजर साबित होगी यह एक आदत, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहने लगेगा

Diabetes Management: डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए करीना कपूर खान की डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या सलाह दे रही हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Blood Sugar Control: डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर की दिक्कत व्यक्ति को बीमार कर देती है. ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ने पर घाव भरने में देरी होने लगती है, मुंह सूखने लगता है, हर समय शरीर में थकान रहती है, धुंधला दिखने लगता है, बार-बार प्यास लगती है और किडनी से लेकर नसों के डैमेज होने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में समय रहते ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रुजुता ने बताया है कि वह एक कौन सा काम है जो डायबिटीज में गेम चेंजर साबित हो सकता है. आपके भी बेहद काम आ सकती है यह सलाह.

यह भी पढ़ें – सुबह 10 से 11 बजे के बीच क्या खाने से वजन होने लगता है कम, जानिए Weight Loss के लिए कौन से स्नैक्स हैं बेस्ट

---खबर नीचे जारी है---

डायबिटीज में गेम चेंजर साबित होगी यह आदत

डाइटीशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने बताया कि अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपके ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलर नहीं रहते हैं तो आपको अपने पैरों को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए. यह आपके लिए गेम चेंजर साबित होगा. आप अच्छी डाइट लेते हैं, बाहर का खाना नहीं खाते हैं, शराब नहीं पीते हैं और स्मोकिंग नहीं करते हैं तो ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज को जीवन का हिस्सा बना लेते हैं और पैरों को स्ट्रॉन्ग बनाने पर फोकस करते हैं तो ब्लड शुगर की दवाएं भी बेहतर तरह से असर दिखाने लगती हैं. इस तरह आपका ब्लड शुगर लेवल रेग्यूलेट होता है और डायबिटीज बेहतर तरह से मैनेज होती है.

डायबिटीज में कैसा होना चाहिए खानपान

---खबर नीचे जारी है---

लो ग्लाइसेमिक फूड्स- डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. ऐसे में लो ग्लाइसेमिक फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. ओट्स, दलिया, बेसन और साबुत अनाज लें.

फाइबर ज्यादा लें – डायबिटीज में फाइबर से भरपूर चीजें ज्यादा खाने के लिए कहा जाता है. इसकी बड़ी वजह है कि फाइबर शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा कर देता है. ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा, टमाटर और मेथी दाना वगैरह अपने खानपान में शामिल करें.

---खबर नीचे जारी है---

पोर्शन कंट्रोल पर दें ध्यान – डायबिटीज के मरीजों को एक बार में बहुत सारा खाना खाने से परहेज करना चाहिए. कोशिश यह होनी चाहिए कि पोर्शन कंट्रोल करते हुए कम खाएं और दिन में 5-6 बार कम-कम मात्रा में भोजन और स्नैक्स वगैरह लेते रहें.

हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान

---खबर नीचे जारी है---

इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको खुद को डिहाइड्रेटेड नहीं होने देना है. पानी पीते रहने से शरीर से अतिरिक्त ग्लूकोज यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है. इसीलिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.

ये टिप्स भी आएंगे काम

---खबर नीचे जारी है---
  • रोजाना थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करते रहें.
  • सुबह-शाम वॉक करने की आदत डालें.
  • ध्यान रहे कि आप तनाव ना लें. तनाव लेने से शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ सकता है.
  • पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. नींद की कमी शुगर के मरीजों की सेहत बिगाड़ सकती है.
  • डायबिटीज में योग और प्राणायाम करने पर फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें – सांस फूलने से लेकर एंजाइटी तक… हार्ट अटैक आने से पहले दिख सकते हैं ये 5 साइलेंट लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 29, 2026 11:29 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola