सीट को लेकर शुरू हुई बहस, फिर लड़की ने शख्स को जड़ा थप्पड़; दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोई मेट्रो में डांस कर रहा होता है या फिर रील बना रहा होता है तो कभी कहीं कोई मेट्रो में लड़ाई कर रहा होता है और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने मेट्रो में सफर कर रहे एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया.

delhi metro viral video

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोई मेट्रो में डांस कर रहा होता है या फिर रील बना रहा होता है तो कभी कहीं कोई मेट्रो में लड़ाई कर रहा होता है और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने मेट्रो में सफर कर रहे एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया.

विज्ञापन

इस वायरल वीडियो में एकल महिला और पुरुष के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई. जब महिला ने शख्स को थप्पड़ मारा, तो इस घटना का किसी यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है- दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट को लेकर लड़की और अंकल के बीच कलेश. इस वीडियो में मेट्रो में सीट को लेकर एक लड़की और सीट पर बैठे शख्स के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है. फिर अचानक से लड़की उस आदमी को थप्पड़ लगा देती है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि थप्पड़ पड़ते ही वो शख्स अपनी जगह से खड़ा हो जाता है और लड़की को मारने के लिए हाथ उठाता है, फिर वो अपना हाथ रोक लेता है. दोनों के बीच में एक महिला बीच-बचाव करती हुई दिखाई देती है. लड़की लगातार ऊंची आवाज में चिल्ला रही है और सामने बैठे शख्स से बहस कर रही है. इसके बाद वहां बैठे आस-पास के लोगों ने उसे समझाकर बैठा दिया और लड़की भी आगे चली जाती है.

विज्ञापन

हालांकि, विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बहस देखकर ऐसा लगता है कि बैठने की जगह को लेकर विवाद हो रहा था. वीडियो शेयर करने वाले ने भी दावा किया है कि बैठने की जगह को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा है. मेट्रो में खड़ी लड़की को जब सीट पर बैठा शख्स जवाब देता है तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है और यहीं से झगड़ा हिंसक मोड़ ले लेता है.

जैसे-जैसे लड़की का गुस्सा बढ़ता गया, टकराव हाथापाई में तब्दील हो गई. एक समय ऐसा भी आया जब महिला ने बहस के दौरान पुरुष को थप्पड़ मार दिया. पुरुष तुरंत अपनी सीट से उठा और उसकी ओर बढ़ा, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई.

विज्ञापन

इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्स ने लिखा है – दिल्ली मेट्रो को ऐसे झगड़ों के लिए सख्त नियम बनाने चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है – कभी भी लड़की या महिला से बहस नहीं करनी चाहिए. इसी पर एक शख्स ने लिखा है – जब महिलाओं को सीट न दो तो यही होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ