क्या अंडे खाने से गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानिए High Cholesterol में डाइट से जुड़ी जरूरी बातें

Bad Cholesterol Diet: शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने पर खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में डॉक्टर से जानिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अंडे खाने चाहिए या नहीं.

Eggs In Bad Cholesterol

क्या अंडे आपके कोलेस्ट्रॉल के लिए खराब हैं?

How To Reduce Bad Cholesterol: शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है. लेकिन, यही कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो रक्त धमनियों में जमने लगता है. इसे गंदा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. गंदा कोलेस्ट्रॉल या कहें हाई कोलेस्ट्रॉल शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है जिससे दिल को खून पंप करने तक में दिक्कत आती है. इससे हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने की कोशिश की जाती है जिसके लिए खानपान पर खास ध्यान दिया जाता है. बहुत से लोगों को लगता है कि अंडे (Eggs) खाने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. इसी बारे में बताते हुए अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि अंडे खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या नहीं और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी कौन-कौन सी सही और गलत बातें हैं जो लोगों को बीच कंफ्यूजन की वजह बनती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है

डॉक्टर बताते हैं कि बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि डाइटरी कोलेस्ट्रॉल का ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है. लिवर 75% कोलेस्ट्रॉल प्रोड्यूस करता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स होते हैं. ऐसे में अंडा मोडरेशन में खाया जा सकता है. हालांकि, अंडे को मक्खन और बेकन वगैरह के साथ खाने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. सादा अंडा खाने में बुराई नहीं है बस इसका जरूरत से ज्यादा और रोज-रोज सेवन करने से बचना चाहिए.

क्या सभी फैट्स बुरे होते हैं

विज्ञापन

यह फैक्ट है कि हमारा दिमाग 60% फैट से बना होता है. इसे सही फैट्स की जरूरत होती है. अनसैचुरेटेड फैट्स जैसे ऑलिव ऑयल, सूखे मेवे, बीज और फैटी फिश हेल्दी होते हैं और गंदे कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं. वहीं ट्रांस फैट्स या जरूरत से ज्यादा सैचुरेटेड फैट्स लिए जाएं तो इनसे कार्डियोवेस्कुलर रिस्क यानी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

सिर्फ एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है या नहीं

विज्ञापन

बहुत से लोगों को लगता है कि खानपान चाहे जितना ही बुरा हो लेकिन अगर एक्सरसाइज कर ली जाए तो उससे ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगेगा. डॉक्टर बताते हैं कि एक्सरसाइज पावरफुल जरूर है लेकिन जादूई नहीं है. एक्सरसाइज करने पर अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है और हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है. लेकिन, अगर डाइट अच्छी नहीं होगी और प्रोसेस्ड फूड्स या सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होगी तो गंदा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल नहीं हो सकेगा.

शाकाहारी खानपान से कोलेस्ट्रॉल कम होगा या नहीं होगा

विज्ञापन

शाकाहारी हो जाने से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो जंक-फूड वेजीटेरियन हैं. कई पैकेटबंद प्लांट बेस्ड फूड्स में हाई सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, रिफाइंड कार्ब्स होते हैं और शुगर भी ज्यादा होती है. इससे ट्राइग्लाइसेराइड्स लेवल्स और मेटाबॉलिक हेल्थ बिगड़ते हैं. ऐसे में पूर्ण अनाज का सेवन ज्यादा फायदेमंद है बजाय प्लांट बेस्ड फूड लेबल वाली चीजें खाते रहने के.

सिर्फ खानपान से नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल

विज्ञापन

बहुत से लोगों को लगता है जो उन्होंने कल खाया था उससे आज उनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ना सिर्फ खानपान पर निर्भर नहीं करता है. जेनेटिक्स और हाइपरकोलेस्ट्रॉलेमिया जैसी कंडीशंस भी हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बनती हैं.

कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट के लिए क्या करें

विज्ञापन
  • डॉक्टर की सलाह है कि कोलेस्ट्रॉल को बेहतर तरह से मैनेज करने के लिए सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स को कम करना जरूरी है.
  • फाइबर का सेवन ज्यादा करें. खानपान में सब्जियां, फल और लेगुम्स को शामिल करें.
  • खानपान में हेल्दी फैट्स को शामिल करें.
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.
  • अपने लिपिड प्रोफाइल को चेक करते रहें, सिर्फ अंदाजा ना लगाते रहें.

यह भी पढ़ें – क्या बिना ऑपरेशन के बवासीर ठीक हो सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा करेंगे ये 4 काम तो नहीं आएगी सर्जरी की नौबत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ