नाइट शिफ्ट की आदत बन रही खतरा? जानिए कैसे हार्मोन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ रहा असर

Night Shift Karne Ke Nuksan: नाइट शिफ्ट करना आज की जरूरत बन गई है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. अगर सही लाइफस्टाइल और सावधानियां अपनाई जाएं तो इससे आपके शरीर को काफी हद तक नुकसान हो सकता है. 

Night Shift Karne Ke Nuksan

हार्मोन पर कैसे पड़ता है असर? Image Credit- Freepik

Night Shift Side Effects: आजकल कई लोग नाइट शिफ्ट करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें रात को जागना अच्छा लगता है. इसलिए आईटी, हेल्थकेयर, बीपीओ और कई सेक्टर में नाइट शिफ्ट आम हो चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार रात में काम करना शरीर की प्राकृतिक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम को बिगाड़ने का काम कर रही है. यही कारण है कि नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों में हार्मोनल गड़बड़ी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या तेजी से देखी जा रही है. अगर आप नहीं नाइट शिफ्ट करते हैं तो आपको अपना बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. वरना आगे जाकर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सर्केडियन रिदम और क्यों है जरूरी?

हमारा शरीर दिन-रात के हिसाब से काम करता है. दिन में एक्टिव और रात में आराम करने के लिए बना है. जब आप रात में जागते हैं और दिन में सोते हैं तो यह रिदम बिगड़ जाता है. 

हार्मोन पर कैसे पड़ता है असर?

नाइट शिफ्ट का सबसे बड़ा असर हार्मोन पर पड़ता है, जिससे कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं जैसे मेलाटोनिन जो नींद का हार्मोन है और कॉर्टिसोल जो स्ट्रेस हार्मोन है. नाइट शिफ्ट में इसका लेवल बढ़ सकता है, क्योंकि इनका रुटीन बदल जाता है. 

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है?

नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग अक्सर अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं. इसलिए रात में अगर आप काम कर भी रहे हैं तो अपनी डाइट पर खास ध्यान दें. ऐसा इसलिए क्योंकि गलत खानपान से अच्छा कोलेस्ट्रॉल खत्म होने लगता है. 

  • देर रात जंक फूड खाना
  • कम फिजिकल एक्टिविटी
  • नींद की कमी

कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

अगर लंबे समय तक नाइट शिफ्ट की जाए तो ये दिक्कतें सामने आ सकती हैं. अगर आपके अंदर भी ये दिक्कतें नजर आने लगे तो आपको विचार करने की जरूरत है. 

विज्ञापन
  • मोटापा बढ़ना
  • हाई ब्लड प्रेशर बढ़ना 
  • डायबिटीज होना 
  • हार्ट डिजीज का खतरा 
  • मानसिक तनाव और डिप्रेशन

बचाव के आसान तरीके

  • आपको रोजाना 7 घंटे की नींद जरूर लेनी है. दिन में एक वक्त बना लेना बेहतर होगा. 
  • सोने से पहले कमरे में अंधेरा रखें, इससे बहुत ही अच्छी नींद आएगी. 
  • जंक फूड से बचें और हेल्दी डाइट लें. हेल्दी खाना दिन में जरूरी है. 
  • रोजाना नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करें और कैफीन का सेवन सीमित करें.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी रोक देते हैं अपनी छींक? डॉक्टरों ने दी चेतावनी; हो सकती है साइनस की दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ