कौन है Michael Glantz? ट्रंप की डिनर पार्टी में गोलीबारी के बीच भी खाता रहा खाना

who is michael glantz: व्हाइट हाउस में फायरिंग का खौफ, मेज के नीचे छिपे मेहमान, लेकिन माइकल ग्लैंट्ज़ मजे से खाता रहा अपना सलाद! आखिर मौत के साये के बीच भी उसने अपनी जगह क्यों नहीं छोड़ी? जानें वायरल ‘सलाद मैन’ के उन 3 अजीबोगरीब तर्क जिन्होंने सबको हैरान कर दिया है.

Michael Glantz, White House Dinner Goes Viral, Michael Glantz Salad, White House Firing News, Viral News
विज्ञापन

who is michael glantz: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के दौरान जब लोग जान बचाने के लिए मेजों के नीचे दुबके, उधर सुरक्षाकर्मी दौड़ते नजर आए तो उसी समय एक शख्स बड़े आराम से अपना सलाद खत्म कर रहा था. यह शख्स कोई और नहीं, माइकल ग्लैंट्ज़ था. अब उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर मौत के साये के बीच भी उन्होंने छिपने के बजाय खाना जारी रखना क्यों चुना. जब हर कोई अपनी सुरक्षा के लिए जमीन पर लेटा हुआ था, तब ग्लैंट्ज़ का अपनी कुर्सी पर डटे रहना कोई बहादुरी नहीं बल्कि इसके पीछे की जो वजह बताई, उसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर मजबूर भी

ग्लैंट्ज़ ने दिए 3 मजेदार तर्क

  • “मैं न्यूयॉर्क से हूं”: ग्लैंट्ज़ ने बहुत ही बेबाकी से कहा कि वह न्यूयॉर्क में पले-बढ़े हैं. उनके लिए इस तरह की अफरा-तफरी नई नहीं थी और उन्हें बिल्कुल डर नहीं लगा. उन्होंने कहा, “मैं बस वहां चल रहे शो और अपने खाने का आनंद लेना चाहता था.”
  • पीठ दर्द की समस्या: उन्होंने एक व्यावहारिक कारण देते हुए बताया कि उनकी पीठ में अक्सर दर्द रहता है. ऐसे में फर्श पर बैठना या मेज के नीचे घुसना उनके लिए शारीरिक रूप से काफी कष्टदायक होता, इसलिए उन्होंने बैठे रहना ही बेहतर समझा.
  • कीमती टक्सिडो और स्वच्छता: सबसे दिलचस्प वजह थी उनका ड्रेस कोड. ग्लैंट्ज़ स्वच्छता को लेकर बहुत ज्यादा सजग हैं. उन्होंने कहा, “मैंने बहुत महंगा टक्सिडो पहना था और मैं किसी भी हाल में उसे गंदे फर्श पर रगड़कर खराब नहीं करना चाहता था.”

कौन हैं माइकल ग्लैंट्ज़?

माइकल ग्लैंट्ज़ मनोरंजन और टैलेंट मैनेजमेंट की दुनिया की दिग्गज कंपनी ‘क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी’ (CAA) के प्रतिनिधि हैं. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) में शामिल ग्लैंट्ज़ उस वक्त दुनिया की नजरों में आए जब कार्यक्रम स्थल के पास गोलीबारी की खबर से हड़कंप मच गया.

Advertisment

सोशल मीडिया पर बने ‘हीरो’

इंटरनेट पर लोग उनकी इस “प्राथमिकता” की तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें “सबसे कूल शख्स” कह रहा है, तो कोई इसे न्यूयॉर्क वालों का खास अंदाज बता रहा है. बता दें कि यह घटना तब हुई जब वॉशिंगटन हिल्टन में आयोजित इस डिनर के दौरान सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत तमाम वीवीआईपी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. जहां अन्य मेहमान दहशत में थे, वहां ग्लैंट्ज़ का यह ‘सलाद मोमेंट’ इतिहास में दर्ज हो गया.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ