दूध और आम का कॉम्बिनेशन सही या गलत? जानिए दूध पीने की सही टाइमिंग क्या है

Mango And Milk Combination Ayurveda: दूध और आम का कॉम्बिनेशन पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे सही टाइमिंग और मात्रा में लेना जरूरी है. अगर आपका पाचन ठीक है तो आप इसे आराम से एंजॉय कर सकते हैं. वहीं, अगर पेट से जुड़ी समस्या रहती है तो थोड़ा गैप रखकर ही सेवन करें.

Raat Ko Kya Khana Chahiye

आम के ऊपर दूध पीना चाहिए? Image Credit- News24

विज्ञापन

Aam Ke Upar Dudh Peena: गर्मी आते ही रसीले आम खाने का मजा ही कुछ और होता है. कई लोग आम के साथ दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग शेक बनाते हैं. वहीं, कुछ लोग आम के ऊपर दूध पीते हैं, ताकि आम गर्मी ना करें. सवाल यह उठता है कि क्या आम और दूध को साथ खाना सही है या इससे सेहत को नुकसान हो सकता है? हालांकि, आम के ऊपर दूध पीने का रिवाज नया नहीं है, बल्कि लोग सदियों से ऐसा करते आ रहे हैं. मगर क्या आपको पता है कि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- गले में टीबी के लक्षण कैसे महसूस होते हैं? जानिए इसके 10 बड़े संकेत

विज्ञापन

क्या आम और दूध साथ खाना सही है?

आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों के अनुसार, आम और दूध का कॉम्बिनेशन पूरी तरह गलत नहीं है. अगर सही तरीके और मात्रा में लिया जाए तो यह शरीर के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. खासतौर पर मैंगो शेक इसका सबसे कॉमन उदाहरण है, जिसे लोग आराम से पचाते हैं.

  • गैस या पेट फूलना
  • एसिडिटी
  • अपच

आम खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बचना चाहिए. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम खाने के 30 से 60 मिनट बाद दूध पीना बेहतर माना जाता है. इससे पाचन सही रहता है और शरीर को दोनों चीजों का फायदा मिलता है.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आम के ऊपर दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है.
  • अक्सर गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है. इसलिए दूध पीने से बचें.
  • छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी सीमित मात्रा में देना चाहिए.

आम और दूध साथ लेने के फायदे

  • शरीर को ऊर्जा मिलना
  • वजन बढ़ाने में मदद
  • स्किन के लिए अच्छा

सही तरीके से कैसे लें?

  • पका हुआ मीठा आम ही इस्तेमाल करें.
  • ठंडा दूध लें, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा न हो.
  • शेक बनाते समय ज्यादा शक्कर न मिलाएं. 

इसे भी पढ़ें- पैरों से पता चलेगा शरीर में किस चीज की है कमी, इन 7 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ