दांत में झनझनाहट हो तो क्या करना चाहिए? जानिए किन 2 चीजों के इस्तेमाल से दूर हो सकती है सेंसिटिविटी

Tooth Sensitivity Home Remedies: कुछ भी खाते ही दांतों में ठंडा-गर्म लगता है तो यहां जानिए क्या लगाते ही इस सेंसिटिविटी से छुटकारा मिलता है. घर की ही चीजें दांतों की इस दिक्कत को दूर कर सकती हैं.

Teeth sensitivity

दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए क्या करें, जानिए यहां.

Dant Ki Jhanjhanahat: कुछ खाते-पीते ही दांतों में ठंडा-गर्म लगने की दिक्कत को झनझनाहट कहते हैं. एकदम से दांतों पर झटका सा महसूस होता है और अजीब सा दर्द होने लगता है. बहुत से लोग इस झनझनाहट (Tooth Sensitivity) की दिक्कत से परेशान रहते हैं. दांतों को तेजी से ब्रश करने पर झनझनाहट हो सकती है, दांतों की ऊपरी परत के डैमेज होने पर ऐसा होता है, मसूड़ों की दिक्कतें होने पर, दांतों के आपस में रगड़ने पर या फिर प्लाक के बिल्डअप के कारण सेंसिटिविटी हो सकती है. ऐसे में इस सेंसिटिविटी की दिक्कत को कम करने के लिए घर की ही चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए घर की वो कौन सी चीजें हैं जो दांतों की झनझनाहट कम करने में असर दिखाती हैं.

विज्ञापन

दांतों की झनझनाहट के घरेलू उपाय

लौंग का तेल – दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए लौंग का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. लौंग का तेल दर्द कम करने वाले गुणों से भरपूर होता है. इस तेल को रूई में लगाकर झनझनाहट वाले दांत पर रखें. इससे आराम महसूस होता है.

विज्ञापन

नमक का पानी – झनझनाहट को कम करने के लिए नमक के पानी (Salt Water) का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कप गर्म पानी लें और इसमें एक चम्मच नमक डाल लें. इस पानी से मुंह को कुल्ला करने पर दांतों की झनझनाहट कम होने में मदद मिलती है.

इन चीजों से भी मिल सकता है आराम

विज्ञापन
  • ऑयल पुलिंग करने से दांतों की झनझनाहट कम हो सकती है. इसके लिए 2 चम्मच नारियल के तेल को मुंह में रखकर यहां से वहां घुमाने पर फायदा मिलता है.
  • ग्रीन टी पीने पर दांतों की झनझनाहट कम हो सकती है. इससे दांतों पर आराम महसूस होता है.
  • लहसुन या प्याज के सेवन से झनझनाहट कम होने में मदद मिल सकती है. इन चीजों के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-बैक्टीरियल गुण फायदा दिखाते हैं.
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद को दांत पर लगाने से भी फायदा मिलता है.

सॉफ्ट ब्रश का करें इस्तेमाल

दांतों को ब्रश करने के लिए सख्त ब्रिसल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करने के बजाय सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करें. यह ब्रश दांतों पर नाजुक होता है और दांतों में झनझनाहट होने का कारण नहीं बनता. इस ब्रश से दांतों के ऊपर की परत भी इंटैक्ट रहती है.

विज्ञापन

एसिडिक फूड्स कम लें

एसिडिक फूड्स का सेवन कम करने पर फायदा मिलता है. ज्यादा एसिडिक फूड्स खाने पर दांतों की ऊपरी लेयर को नुकसान होता है जिससे दांतों में झनझनाहट होने लगती है. ऐसे में एसिडिक फूड्स का कम सेवन करने पर ध्यान दें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ