एक साथ 3-4 अलग-अलग दवाइयां खाना सही है या खतरनाक? जानिए शरीर पर कैसा पड़ सकता है असर

Ek Sath 3-4 Medicine Khane Ke Nuksan: लोगों की आदत रहती है कि वह जब दवाइयों का सेवन कर रहे होते हैं, तो एक साथ तीन से चार अलग-अलग तरह की टेबलेट खा लेते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वक्त बचेगा और पानी से पेट भी नहीं भरेगा. हालांकि, इस आदत का असर शरीर पर कैसा पड़ सकता है, आइए जानते हैं.

Dangerous Drug-drug Interaction Side Effects

दवाई एक साथ खाने से क्या होगा?(Image: AI)

Dawai Lene Ka Sahi Tarika Kya Hai: आजकल सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द, गैस, एलर्जी, डायबिटीज या सर्दी-जुकाम जैसी छोटी समस्याओं में लोग बिना ज्यादा सोचे एक साथ कई दवाइयां खा लेते हैं. कई घरों में यह आम बात है कि किसी ने दर्द की गोली ली, फिर सर्दी की दवा खा ली, उसके बाद विटामिन या एंटीबायोटिक भी शुरू कर दी. लोगों को लगता है कि ज्यादा दवाइयां लेने से जल्दी आराम मिलेगा, लेकिन यह सोच कई बार गलत साबित होती है. हर दवा का असर अलग होता है और कुछ दवाइयां आपस में मिलकर शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं. खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और पहले से बीमारी झेल रहे लोगों में दिक्कत और बढ़ सकती है. इसलिए हम आपको बताएंगे कि एक साथ इतनी सारी दवाइयां खाना क्यों सही नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ कई टेबलेट खाने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट Ek Saath Bhot Saari Dawayi Khane Se Kya Hoga

अगर कोई व्यक्ति बिना जानकारी, खुद से 3-4 तरह की टेबलेट एक साथ खा लेता है, तो शरीर पर अलग-अलग तरह के दुष्प्रभाव दिखाई दे सकते हैं. कई बार परेशानी तुरंत हल हो जाती होती है, लेकिन साइड इफेक्ट धीरे-धीरे सामने आते हैं. ध्यान रखें कि हर दवा हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं होती, गलती करने पर मरीज को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

  • पेट दर्द, जलन या गैस की समस्या बढ़ना.
  • उल्टी, मितली या जी घबराना.
  • चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना.
  • नींद ज्यादा आना या सुस्ती रहना.
  • एलर्जी, खुजली या त्वचा पर लाल दाने निकलना.
  • किडनी और लीवर पर दबाव बढ़ना.
  • ब्लड प्रेशर या शुगर लेवल प्रभावित होना.
  • दिल की धड़कन तेज या अनियमित होना.
  • दवा का असर कम या ज्यादा हो जाना.
  • लंबे समय तक गलत सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्या होना.

दवाइयां लेने का सही तरीका क्या है? Bhot Saari Dawayi Khane Se Kya Asar Padega

विज्ञापन

दवा हमेशा बीमारी देखकर और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेनी चाहिए, अगर आप पहले से कोई दवा खा रहे हैं, तो नई टेबलेट शुरू करने से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं वरना गलती से भी उन्हें न खाएं. कई लोग पुराने पर्चे की दवा दोबारा शुरू कर देते हैं, जो सही तरीका नहीं है. अगर एक साथ कई दवाइयां लेनी हों, तो डॉक्टर सही अंतराल बताता है ताकि दवाइयां आपस में टकराएं नहीं. याद रखें दवा फायदा तब ही करेगी, जब आप सही तरीके से उसका सेवन करें, वरना नई बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ