पेट में कैंसर होने पर सुबह बाथरूम में दिख सकते हैं ये 4 लक्षण, छोटी सी लापरवाही जान पर पड़ सकती है भारी

Early Warning Signs Of Stomach Cancer: पेट का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे आज न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित है. इसके शुरुआती लक्षण अक्सर लोगों को धोखा दे देते हैं, लेकिन बाद में ऐसे समस्या पैदा करने लगते हैं, जिसे देख दिल घबरा उठता है.

stomach cancer

पेट का कैंसर कैसे होता है? (Image: AI)

Symptoms Of Stomach Cancer: आजकल देशभर में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, धूम्रपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी इसकी बड़ी वजह मानी जाती है. कई लोग पेट दर्द, गैस, अपच या भूख कम लगने जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यही संकेत गंभीर बीमारी की शुरुआत भी हो सकते हैं. पेट का कैंसर भी ऐसी ही बीमारी है, जो शुरुआती समय में साफ लक्षण नहीं दिखाती, इसलिए मरीज को बीमारी का पता देर से चलता है और जब बीमारी का पता चलने लगता है, तबतक बहुत देर हो चुकी होती है. अगर शरीर रोज कुछ अलग संकेत दे रहा है, खासकर सुबह के समय, तो सतर्क होना जरूरी है, हम आपको इस स्टोरी में पेट के कैंसर को लेकर कुछ अहम लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो अमूमन सुबह दिखाई देती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट का कैंसर क्या है और क्यों होता है? Stomach Cancer Reason

पेट का कैंसर तब होता है जब पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. यह ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़कर आसपास के अंगों को भी प्रभावित कर सकता है.कई एक्सपर्ट्स का मनना है कि, खराब खानपान, ज्यादा नमक वाला भोजन, प्रोसेस्ड फूड, धूम्रपान, शराब, लंबे समय तक पेट में संक्रमण, परिवार में कैंसर का इतिहास और कमजोर पाचन तंत्र इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं. कई बार लंबे समय तक अपच, पेट फूलना, जल्दी पेट भर जाना या बिना कारण वजन घटना भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं, इसलिए बार-बार होने वाली पेट संबंधी समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए.

सुबह बाथरूम जाते समय दिख सकते हैं ये संकेत Pet Ke Cancer Ke Shuruati Lakshan

विज्ञापन

सुबह के समय शरीर कई संकेत देता है, अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है;

  • मल में खून दिखना या काला मल आना.
  • पेट साफ न होना या कब्ज बने रहना.
  • बार-बार दस्त या मल त्याग परेशानी होना.
  • पेट में तेज दर्द या मरोड़ महसूस होना.
  • सुबह जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगना.
  • भूख कम लगना और कमजोरी महसूस होना.
  • पेट भारी रहना या सूजन महसूस होना.
  • बिना कारण तेजी से वजन घटना.

ध्यान रखें, ये लक्षण सिर्फ कैंसर के ही नहीं, दूसरी बीमारियों में भी हो सकते हैं, इसलिए सही इलाज तभी मिलेग जब आप इन्हें देख कर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

पेट के कैंसर से कैसे बचें? Stomach Cancer Se Bachne Ke Upay

पेट के कैंसर से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली सबसे जरूरी है. ताजा फल, हरी सब्जियां, फाइबर वाला भोजन और साफ पानी का सेवन करें. जंक फूड, ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और बहुत ज्यादा नमक वाले भोजन से दूरी बनाएं. धूम्रपान और शराब से बचें, क्योंकि ये कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं, साथ ही, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें और वजन कंट्रोल में रखें. अगर परिवार में किसी को कैंसर रहा हो, तो नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें. किसी भी तरह की समस्या हो, जैसे पेट दर्द आदि, तो खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सही सलाह लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ