हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना एक्सरसाइज के घटाएं पेट की चर्बी! ये खास चाय देगी Flat Tummy

Tea For Flat Tummy: कई बार बैठे-बैठे पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है और कमर का शेप खराब करती है. चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है, लेकिन डाइट पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आपको चाय पसंद है तो इस लेख में बताई गई हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन
लेमन बाम और तुलसी की चाय कैसे बनाएं? Image Credit- News24

Tulsi Tea Se Kaise Pet Kam Kare: वजन अगर बढ़ने लगे तो परेशानी होने लगती है. कमर या पेट के आसपास जमी चर्बी किसी भी लिहाज से अच्छी नहीं लगती है. शरीर के हिसाब से अगर चर्बी ज्यादा हो तो शेप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है. तोंद निकली हुई महिलाओं की बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है. हालांकि, वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज और खानपान पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है, लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं है क्योंकि यह थोड़ा हल्का प्रोसेस है जिसके लिए काफी वक्त चाहिए होता है. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के पेट कम करना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. इन्हीं में से एक है खास तरह की हर्बल चाय, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कम करने में सहायक मानी जाती है. यह चाय किस तरह आपके पेट की चर्बी को कम कर सकती है.

इसे भी पढ़ें- रात में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना रातभर छाती पकड़कर बैठे रहेंगे!

लेमन बाम और तुलसी की चाय

यह एक तरह की हर्बल चाय है, जिसे बनाने के लिए लेमन बाम, हल्दी और तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है. यह बेली फैट को कम करने के लिए कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने का काम करती है. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप हल्दी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और फैट कम होता है. इससे मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है.

विज्ञापन

हर्बल चाय बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • 2 कप पानी
  • 1 चम्मच लेमन बाम
  • 5 तुलसी की पत्तियां
  • 1 चुटकी हल्दी

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर गैस पर एक पैन रखकर 2 कप पानी डालें.
  • अब इसमें लेमन बाम और तुलसी के पत्ते डालकर पकाएं. आखिर में हल्दी डालकर उबाल आने दें.
  • फिर इसे छान लें और कप में डालकर सर्व करें.

कब और कैसे पिएं?

  • सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
  • दिन में 2 बार इसका सेवन किया जा सकता है.
  • लगातार 3 हफ्ते तक पीने से फर्क दिख सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • चाय पीने के साथ-साथ एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें.
  • अपनी डाइट पर ध्यान दें और तला भुना खाने से बचें.
  • दिन में नियमित रूप से पानी पिएं.

इसे भी पढ़ें- अगर धूप में अचानक सीने में भारीपन और पसीना आए, तो ‘हार्ट अटैक’ और ‘लू’ के बीच फर्क कैसे पहचानें?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola