रात में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना रातभर छाती पकड़कर बैठे रहेंगे!

Raat Mein Konsi Dal Nahi Khani Chahiye: दाल का सेवन लगभग हर घर में होता है, लेकिन कौन सी दाल रात को नहीं खानी चाहिए इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. हम आपको इस स्टोरी में उन दालों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रात में खाने से आपको तरह-तरह की पेट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं.

Best Lentils To Eat At Night For Digestion

रात में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?

Pet Mein Gas Banane Wali Dal: रात का खाना हल्का होना चाहिए ऐसा आपने जरूर सुना होगा, ताकि नींद अच्छी आए और सेहत भी बनी रहे. अब जब बात हल्के खाने की आती है, तो आमतौर लोग दाल का ही सेवन करते हैं. लेकिन कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती. हम आपको इस स्टोरी में दाल से जुड़ी ऐसी जरूरी बात बताएंगे, जो आपकी नींद और सेहत को बचा सकती है, क्योंकि रात में गलत दाल का सेवन आपको कई तरह की समस्याओं की शिकार भी बना सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए सही डाइट जरूरी Best Lentils To Eat At Night For Digestion

अच्छी नींद के लिए सही डाइट बेहद जरूरी होती है, क्योंकि हम क्या खाते हैं उसका सीधा असर हमारी नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है. हल्का, संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर को आराम देता है, जबकि ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या देर रात भारी खाना नींद में बाधा डाल सकता है.

डाल सोच समझकर खाएं Pulses Causing Gas And Acidity Symptoms

विज्ञापन

दोपहर में गर्मा-गर्म दाल-चावल खाना आम है, लेकिन रात के समय दाल का सही चुनाव बहुत ज्यादा जरूरी है. दाल  सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. हालांकि, कुछ दाल ऐसी भी हैं, जिन्हें रात के वक्त खाने से परहेज करना चाहिए वरना फायदे की जगह आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है

रात को कौन सी दाल नहीं खाना चाहिए? Raat Ko Kaun Si Dal Nahi Khani Chahiye

विज्ञापन

अब आते हैं कौन सी दालें रात को नहीं खानी चाहिए, इसमें उड़द की दाल, कुलथी की दाल, मटर की दाल, मसूर की दाल, चने की दाल और अरहर की दाल शामिल है. इसके अलावा छोले, सफेद मटर और राजमा भी रात के समय नहीं खाने चाहिए. दरअसल, ये सभी दालें आसानी से पच नहीं पाती है जिस कारण आपको रात के समय पेट में गैस, एसिडिटी, बदहजमी, पेट दर्द, ब्लोटिंग और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अगर आप दाल पका रहे हैं, तो पकाते समय अदरक, हींग, लहसुन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे दाल पचाने में थोड़ी आसानी होती है.

रात में गैस बने तो क्या खाएं? Impact Of Heavy Pulses On Sleep

विज्ञापन

कई बार ऐसा होता है कि गलती से हम ऐसी दाल खा लेते हैं, जिससे  पेट में गैस, एसिडिटी, बदहजमी, पेट दर्द, ब्लोटिंग जैसी समस्या हो जाती है. ऐसे में जल्दी राहत पाने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं. जैसे- सौंफ, गुनगुना पानी, अदरक की चाय या दही/छाछ का सेवन करें, ताकि राहत मिल सके. हालांकि, जरूरी है कि आप खाना खाने के बाद तुरंत न सोएं बल्कि कुछ घंटों बाद ही बिस्तर पर जाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ