अगर धूप में अचानक सीने में भारीपन और पसीना आए, तो 'हार्ट अटैक' और 'लू' के बीच फर्क कैसे पहचानें?

कई बार लोगों को माइनर हार्ट अटैक आ जाता है, जिसे वह लू के लक्षण समझ लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, इस तरह की स्थिति से बचा जा सके, इसलिए इस स्टोरी में हम आपको दोनों के लक्षणों के बीच का फर्क बताएंगे.

Heart Attack Vs Heatstroke in Summer

गर्मी में लू और हार्ट अटैक का खतरा. (Image: AI)

विज्ञापन

Symptoms Of Heart Attack Vs Heatstroke In Summer: गर्मियों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू के थपेड़े शरीर पर गहरा असर डालते हैं. कई बार लोग धूप में चलते समय या बाहर काम करते हुए अचानक सीने में भारीपन, घबराहट, चक्कर और ज्यादा पसीना महसूस करते हैं. ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता कि यह गर्मी का असर है या हार्ट अटैक जैसी गंभीर परेशानी? आजकल बढ़ती गर्मी के साथ हार्ट अटैक और हीटस्ट्रोक यानी लू के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है, दोनों स्थितियों में पसीना, कमजोरी और बेचैनी जैसे लक्षण दिख सकते हैं, इसलिए लोग भ्रमित हो जाते हैं कि आखिर उन्हें जो समस्या हो रही है, उसके पीछे वजह क्या है? सही समय पर पहचान होना बहुत जरूरी है, क्योंकि देर होने पर जान का खतरा बढ़ सकता है, भले आपकी उम्र ज्यादा हो या कम खतरा दोनों ही तरफ के लोगों को है.

यह भी पढ़ें: नीचे बहती नदी, ऊपर दौड़ती नहर! 150 साल पुराने इस इंजीनियरिंग को देखकर तारीफ करते

विज्ञापन

हार्ट अटैक के लक्षण कैसे दिखते हैं? Garmi Mein Heart Attack Ke Lakshan

गर्मी में हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा हो जाता है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि बाहर के ज्यादा तापमान के कारण शरीर अपना तापमान ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाती है, जिससे दिल पर दबाव पड़ने लगता है ऐसी स्थिति में कई लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है. इसके पीछे पानी की कमी, खून गाढ़ा, भारी वर्कआउट और ज्यादा गर्मी भी हो सकती है.

अगर समस्या दिल से जुड़ी है, तो शरीर कुछ खास संकेत देता है, जिन्हें गलती से भी नजरअंदाज न करें:

विज्ञापन
  • सीने के बीच में दबाव, जकड़न या तेज दर्द महसूस होना.
  • दर्द का कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैलना.
  • ठंडा पसीना आना और अचानक बेचैनी बढ़ना.
  • सांस लेने में दिक्कत या सीढ़ी चढ़ते समय घबराहट होना.
  • मतली, उल्टी या चक्कर जैसा महसूस होना.
  • कमजोरी के साथ डर या घबराहट लगना.
  • आराम करने पर भी दर्द कम न होना.

अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो इसे साधारण गैस या गर्मी समझकर नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर या इमरजेंसी मदद लें.

लू (Heatstroke) के लक्षण क्या होते हैं? Loo Kai Lakshan Kaise Dikhte Hein

विज्ञापन

जब शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है और तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता, तब लू लग सकती है. इसके संकेत हर्ट अटैक से अलग होते हैं:

  • तेज धूप में लंबे समय रहने के बाद चक्कर आना.
  • शरीर बहुत गर्म लगना और कमजोरी महसूस होना.
  • सिर दर्द, उलझन या ध्यान न लगना.
  • तेज प्यास लगना और मुंह सूखना.
  • त्वचा लाल या गर्म महसूस होना.
  • तेज धड़कन और थकावट बढ़ना.
  • बेहोशी या लड़खड़ाकर चलना.

लू में कई बार शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है, इसलिए तुरंत ठंडी जगह ले जाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

दोनों में अंतर कैसे समझें और तुरंत क्या करें? Chest Pain In Summer

अगर मुख्य परेशानी सीने में दर्द, दबाव और सांस लेने में तकलीफ है, तो हार्ट अटैक की आशंका हो सकती है. वहीं अगर व्यक्ति धूप में रहा हो, शरीर बहुत गर्म हो, चक्कर और कमजोरी ज्यादा हो, तो लू होने की संभावना ज्यादा है.

विज्ञापन

तुरंत ये कदम उठाएं: Dhoop Mein Chakkar Aane Par Kya Karein

  • मरीज को छांव या ठंडी जगह पर बैठाएं.
  • तंग कपड़े ढीले करें.
  • पानी दें, यदि व्यक्ति होश में हो.
  • हार्ट अटैक की आशंका हो तो तुरंत एंबुलेंस बुलाएं.
  • लू लगने पर सिर और शरीर को ठंडे कपड़े से ठंडा करें.
  • बेहोशी, सांस की तकलीफ या तेज दर्द होने पर देर न करें और तुरंत अस्पताल ले जाए.

गर्मी में राहत और हिफाजत कैसे करें? Garmi Se Bachne Ke Health Tips

विज्ञापन

भीषण गर्मी में शरीर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. तेज धूप में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस समय तापमान सबसे ज्यादा रहता है. घर से निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें. दिनभर पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी आदि ड्रिंक्स लेते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. खाली पेट धूप में न निकलें और ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से बचें. अगर चक्कर, कमजोरी, तेज प्यास या घबराहट महसूस हो तो तुरंत छांव या ठंडी जगह पर आराम करें. साथ ही, दिल के मरीज, बुजुर्ग और बच्चों को गर्मी में खास सावधानी रखनी चाहिए और बिना जरूरत बाहर नहीं निकलना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ