Arjun Bijlani Hospitalised: टीवी कलाकार अर्जुन बिजलानी जाने-माने एक्टर में से एक हैं, वो अब तक कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। अर्जुन बिजलानी अभिनय ही नहीं बल्कि कई सारे शो भी होस्ट करते रहते हैं। अभी हाल ही में अर्जुन बिजलानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि हेल्थ इमरजेंसी के चलते अस्पताल भर्ती करना पड़ गया है।
खबरों के अनुसार, उन्हें अपेंडिसाइटिस (पेट के नीचे होने वाली सूजन) की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। फिलहाल उनकी हेल्थ अपडेट पर ये बताया गया है कि उनकी सर्जरी की जाएगी। आखिर अपेंडिसाइटिस कितना गंभीर हो सकता है और इसके लक्षण क्या समय रहते पहचान कर सकते हैं, आइए जान लेते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी..
अपेंडिसाइटिस क्या है?
अपेंडिक्स नामक शरीर का एक अंग है, जो उंगली के साइज की तरह होता है और पेट के निचले राइट भाग में मौजूद रहता है। अपेंडिसाइटिस की समस्या अपेंडिक्स में सूजन की वजह से होता है। इसकी वजह से पेट के निचले राइट भाग में दर्द महसूस होता है। आमतौर पर यह दर्द नाभि से शुरू होकर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और जैसे-जैसे दर्द बढ़ता है, तो गंभीर स्थिति बन जाती है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें अपेंडिक्स को बाहर निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ती है।
अपेंडिसाइटिस कितने टाइप के होते हैं?
- एक्यूट अपेंडिसाइटिस (Acute Appendicitis)
- क्रोनिक अपेंडिसाइटिस (Chronic Appendicitis)
अपेंडिसाइटिस के लक्षण कैसे होते हैं?
- जी मिचलाना
- वोमिटिंग
- डायरिया
- कब्ज
- नाभि के चारों तरफ दर्द होना
- पेट के निचले राइट भाग में दर्द होना
- अपच होना
- भूख न लगना
अपेंडिसाइटिस होने के क्या कारण हैं?
ज्यादातर मामलों में अपेंडिसाइटिस का पता नहीं चलता है, लेकिन जब अपेंडिक्स में बाधा आती है या ब्लॉक होता है, तब यह समस्या होती है।
अपेंडिसाइटिस कैसे डायग्नोसिस किया जाता है?
कम्प्लीट ब्लड काउंट (Complete Blood Count)
इंफेक्शन के लक्षण का पता लगाने के लिए यह टेस्ट किया जाता है।
यूरिन टेस्ट (Urine Test)
यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन या किडनी स्टोन का पता लगाने के लिए यूरिन टेस्ट किया जाता है।
एब्डॉमिनल इमेजिंग टेस्ट (Abdominal imaging test)
आपके अपेंडिक्स में इंफ्लामेशन को चेक करने के लिए डॉक्टर एब्डॉमिनल इमेजिंग टेस्ट करते हैं, जैसे-
- एब्डॉमिनल सीटी स्कैन
- एब्डॉमिनल एक्स रे
- एब्डॉमिनल एमआरआई
- एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड
ये भी पढ़ें- Ramadan 2024: डायबिटीज मरीज उपवास के दौरान करें ये 5 टिप्स Follow, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
10 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
11 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
12 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
13 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
16 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
18 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
19 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
21 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines