Hepatitis B and C : अगर आपके जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहता है और बार-बार बुखार आता है तो सावधान हो जाइए। आपको हेपेटाइटिस बी या हेपेटाइटिस सी हो सकता है। भारत में हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। WHO की रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में भारत में हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के मरीजों की संख्या 3.5 करोड़ थी। इसमें हेपेटाइटिस बी के 2.98 करोड़ मामले और हेपेटाइटिस सी के 55 लाख मामले सामने आए हैं। हो सकता है कि इस समय इस बीमारी के मरीजों की संख्या और ज्यादा हो। भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या चीन के बाद दूसरे नंबर पर है।
हर साल करीब 13 लाख की मौत
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक हेपेटाइटिस बी और सी से दुनियाभर में हर साल करीब 13 लाख लोगों की मौत होती है। यह बीमारी वैश्विक स्तर पर टीबी के बाद मौत का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है। अगर बात रोजाना की मौत की करें तो दुनियाभर में रोजाना करीब 3500 लोग हेपेटाइटिस बी और सी से मर रहे हैं।
क्या है हेपेटाइटिस?
हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी बीमारी है जो वायरल इन्फेक्शन के कारण होती है। इसमें लीवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस के 5 प्रकार के वायरस होते हैं जिन्हें हेपेटाइटिस A, हेपेटाइटिस B, हेपेटाइटिस C, हेपेटाइटिस D और हेपेटाइटिस E के नाम से जानते हैं।
ऐसे पहचानें लक्षण
- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहना।
- पीलिया होना या आंखें पीली होना।
- यूरिन का रंग गहरा पीला होना।
- लगातार बुखार आना और शरीर का वजन कम होना।
- दिन भर थका हुआ महसूस करना।
- भूख न लगना और पेट में दर्द रहना।
- उल्टियां आना या उल्टी आने जैसा लगना।
ये हैं प्रमुख कारण
- वायरल इन्फेक्शन होना।
- खराब ब्लड चढ़ाना।
- किसी दूसरे शख्स पर इस्तेमाल की गई सिरिंज का इस्तेमाल करना।
- इन्फेक्टेड खाना या पानी का सेवन करना।
- किसी शख्स की झूठी खाने-पीने की चीजें इस्तेमाल करना।
- असुरक्षित यौन संबंध बनाना।
- ज्यादा मात्रा में शराब पीना आदि।
यह भी पढ़ें : इन 7 लक्षणों से पहचानें कहीं लिवर डैमेज तो नहीं हो रहा, Diabetes में तो ज्यादा टेंशन
ऐसे करें बचाव
- जब भी इन्जेक्शन लगवाएं, हमेशा नई सिरिंज का इस्तेमाल करें।
- किसी दूसरे शख्स द्वारा इस्तेमाल किए गए ब्लेड या रेजर को इस्तेमाल न करें।
- किसी बीमार शख्स के साथ खाना न खाएं। उसका झूठा खाना भी न खाएं।
Disclaimer: यहां जो लक्षण बताए गए हैं वे किसी और बीमारी के भी हो सकते हैं। सही कारण के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर करें। News24 की ओर से किसी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
21 mins agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
4 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
21 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
22 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines