इन 7 लक्षणों से पहचानें कहीं लिवर डैमेज तो नहीं हो रहा, Diabetes में तो ज्यादा टेंशन

Diabetes And Liver Damage Symptoms: डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जो कभी सही नहीं हो सकती है और इसके शुरुआती दौर में इसे अनदेखा करना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों पर लिवर पर होने वाले असर के बारे में जान लेते हैं।

diabetes and liver damage

डायबिटीज और लिवर डैमेज की समस्या Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Diabetes And Liver Damage Symptoms: अनहेल्दी डाइट और बिगड़ती जीवनशैली के कारण हर दूसरे-तीसरे व्यक्ति में डायबिटीज की बीमारी देखी जा रही है। इस बीमारी में शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से ये कंडीशन हो जाती है, लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं ब्लकि इससे कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। डायबिटीज मरीजों को दिल से लेकर लिवर की गंभीर समस्याओं का खतरा होता है।

डायबिटीज हमारे खानपान, जीवनशैली के अलावा शरीर की कई स्थितियों से भी जुड़ा होता है। कई रिसर्च और स्टडी भी इस बात को साफ कर चुके हैं कि डायबिटीज के मरीजों को लिवर से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं, जैसे- लिवर डैमेज, लिवर सिरोसिस और लिवर से जुड़े अन्य जोखिम रहते हैं। जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है, उनमें साइलेंट डिजीज का जोखिम ज्यादा होता है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के साथ-साथ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

विज्ञापन

डायबिटीज में लिवर खराब होने के संकेत

  • लिवर में सूजन की समस्या
  • पाचन में गड़बड़ी होना
  • पेट और लिवर में गंभीर दर्द
  • टाइप 2 डायबिटीज का खतरा
  • त्‍वचा और आंखों का पीलापन
  • थकान महसूस करना
  • अचानक वजन कम होना

डायबिटीज वाले फैटी लिवर को कैसे रोकें?

  • अपने ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करें।
  • वजन कम करने की जरुरत है, तो वर्कआउट करें।
  • ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखें।
  • खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स, जिसे ब्लड फैट भी कहते हैं, उसे सही बनाए रखें।
  • शराब का सेवन न करें।
  • हेपेटाइटिस की वैक्सीन लगवाएं।
  • खानपान पर खास ध्यान दें।
  • ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।
  • कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रखें।
  • वजन बढ़ने न दें।
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
  • स्मोकिंग करने से बचें।

क्या लिवर डैमेज सही हो सकता है?

अगर लिवर डैमेज का जल्दी पता लग जाए, तो इलाज भी जल्दी किया जा सकता है। लिवर एक ऐसा ऑर्गन है, जो नए टिश्यू बनाकर खुद की मरम्मत करता है। हालांकि, अगर लंबे टाइम तक ये स्थिती रहती है, तो सिरोसिस होने का खतरा रहता है, जो इसके काम में बाधा कर सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ