Entertainment News: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, भावुक हुए आमिर खान

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

Entertainment News in Hindi: अभिनेता प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार के दौरान आमिर खान भावुक नजर आए. प्रदीप के आखिरी दर्शन करने आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे. इस दौरान तमाम सेलेब्स ने प्रदीप को याद किया.

विज्ञापन

काजोल का बर्थडे

काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इनमें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी ख़शी कभी गम’, ‘गुप्त’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी काजोल काफी एक्टिव रहती हैं.

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का कलेक्शन

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में छठे दिन भी उछाल देखने को मिला है. भारत में छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 16,793 रहे. भारत में महज 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक भारत में 303.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Lock Upp 2 Grand Finale: Shreya Kalra ने जीता Lock Upp 2, टॉप 2 में कौन-कौन?

नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' को इस सीजन का विनर मिल गया है. श्रेया कालरा शो की विनर बन गई हैं. सभी श्रेया को बधाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 2 में कौन रहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए Pradeep Rawat

फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार हो गया है. इस दौरान हर किसी ने नम आंखों से अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. एक्टर के परिवार और बेटे का भी बुरा हाल नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Pradeep Rawat के अंतिम संस्कार में पहुंचे Aamir Khan

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में आमिर खान भी पहुंचे हैं. आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, भावुक हुए आमिर खान

अभिनेता प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार के दौरान आमिर खान भावुक नजर आए. प्रदीप के आखिरी दर्शन करने आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे. इस दौरान तमाम सेलेब्स ने प्रदीप को याद किया.

Entertainment News LIVE: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब आकांक्षा ने गौरव से तलाक पर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अंतिम सफर पर निकले Pradeep Rawat

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत अपने अंतिम सफर पर निकल गए हैं. इस दौरान हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर देखें ये टॉप 5 रोमांटिक फिल्में

नेटफ्लिक्स की टॉप 5 रोमांटिक फिल्में आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी में क्यूट लव स्टोरी ही देखने को मिलेगी. इनमें वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल, लैला मजनू, सैयारा, तेरे इश्क में और आफिस रोमांस जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: पापा रवि किशन संग रीवा ने वीडियो किया शेयर

रीवा किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पापा रवि किशन के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रवि किशन अपनी बेटी को टीज करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई 'गट्टा कुश्ती 2'

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर 'गट्टा कुश्ती 2' ट्रेंड कर रही है. विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर इस फिल्म में रोमांटिक और कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है.

Entertainment News LIVE: कब और कहां देखें 'लॉक अप 2' का फिनाले?

शो के फिनाले को आप रगुलर एपिसोड्स की तरह ही नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं शो का फिनाले रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा. वहीं शो के विनर को ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ की प्राइज मनी भी दी जाएगी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं तब्बू

तब्बू दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची हैं. एक्ट्रेस ने पर्सनैलिटी राइट्स के चलते कोर्ट में याचिका दायर कराई है. एक्ट्रेस ने याचिका में कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब की जा रही है. ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग बनी 2 घंटे 8 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'लव ओह लव' है. 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और ये रिलीज होते ही तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'प्राइम वीडियो' पर पहले नंबर पर छाया कुणाल खेमू का शो

प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कुणाल खेमू का शो 'अलायंस' छाया हुआ है. हाल ही में शो में सलमान खान फैमिली मेंबर बनकर पहुंचे. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म छाई हुई है. फैंस भी इस शो की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 2026 की 5 मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्में

साल 2026 में बॉलीवुड की 5 बड़ी-बड़ी फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार है. इनमें 'रामायण', 'किंग', 'टॉक्सिक', 'ईठा' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'आवारापन 2' नहीं होगी पोस्टपोन

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. सिनेमाघरों में इस फिल्म की टक्कर सनी देओल 'बटवारा 1947' से होने वाली है. दोनों ही फिल्मों 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. वहीं अब इमरान हाशमी ने कहा है कि 'आवारापन 2' को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा.

Entertainment News LIVE: 'लॉक अप 2' के फाइनलिस्ट बने ये 5 कंटेस्टेंट्स

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का आज यानी 5 अगस्त को फिनाले होने जा रहा है. शो के 5 फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत, श्रेया कालरा और राम कपूर शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर भारत में तीसरे नंबर पर छाया 'लॉक अप 2'

नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' तीसरे नंबर पर छाया हुआ है. इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे गेम खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे काफी छाए हुए हैं. शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 'लॉक अप 2' का आज है फिनाले

नेटफ्लिक्स के फेमस शो 'लॉक अप 2' का आज फिनाले होने जा रहा है. कोई एक ही आज शो की ट्रॉफी जीतेगा और 1 करोड़ की रकम अपने घर लेकर जाएगा. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है.

Entertainment News LIVE: काजोल की वो 5 फिल्में, जो बनीं 90s की आइकॉनिक

काजोल ने 90 के दशक में कई टॉप फिल्में दी हैं जो ऑडियंस के दिलों में छा गईं. एक्ट्रेस की 5 फिल्में ऐसी हैं जो आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं. इनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'कुछ कुछ होता है' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: आज दी जाएगी प्रदीप रावत को अंतिम विदाई

फिल्म और टीवी अभिनेता प्रदीप रावत को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार और प्रशंसक उन्हें नम आंखों से विदाई देंगे.

Entertainment News LIVE: काजोल का बर्थडे

काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'गुप्त' और 'माई नेम इज खान' जैसी फिल्में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी काजोल काफी एक्टिव रहती हैं.

Entertainment News LIVE: 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' का कलेक्शन

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' की कमाई में छठे दिन भी उछाल देखने को मिला है. भारत में छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 16,793 रहे. भारत में महज 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक भारत में 303.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी थार रॉक्स

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में महिंद्रा की थार रॉक्स स्टार एडिशन खरीदी है. वहीं एक्ट्रेस ने लग्जरी गाड़ी खरीदकर पूरे रिति रिवाज से पूजा भी की. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूजा करती नजर आ रही हैं. वहीं मलाइका ने बाद में गाड़ी के सामने खड़े होकर फोटोज भी क्लिक कराई. सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के फैंस उन्हें गाड़ी खरीदने के लिए बधाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DbkwTZ7TrSJ/

Entertainment News LIVE: क्या प्रीति जिंटा और ब्रेट ली ने किया था डेट?

बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के बीच 2000 के दशक में डेटिंग की अफवाह सामने आई थी. लेकिन अब क्रिकेटर ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आखिर किस वजह से हुआ प्रदीप रावत का निधन?

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी हो हैरान कर दिया है. दरअसल 'महाभारत' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रदीप रावत का आज यानी 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर ने ‘महाभारत’ से लेकर ‘गजनी’ तक की मूवी में दमदार किरदार निभाया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Spider-Man की ‘दादी’ का 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म में नेड लीड्स की ऑनस्क्रीन दादी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मैरी रिवेरा (Mary Rivera) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर आते ही छा गई थी 8 एपिसोड वाली ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जिसके अगले सीजन के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसका पहला सीजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 11 साल बाद इस मूवी से OTT पर वापसी करेंगे इमरान खान

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. हालांकि, कुछ समय से एक्टर ने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी. लेकिन वो फिर से स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थिएटर में फ्लॉप, OTT पर मचाया तहलका, इस फिल्म ने जीता था सबका दिल

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे थिएटर में लोगों का प्यार नहीं मिला पाया था, लेकिन ये ओटीटी पर धमाल मचा गई थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर धमाल मचा रही है 6 साल पुरानी 126 मिनट की ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

ओटीटी पर कुछ फिल्में सालों तक राज करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है और इसे कहां देख सकते हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: SVC63 के लिए क्या Salman Khan ने घटाई फीस? मेकर्स ने बताया सच

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'SVC63' के लिए एक्टर की फीस की चर्चा हो रही है. अब मेकर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि मेकर्स का इस पर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में नए अवतार में दिखेंगे Salman Khan

टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जल्द ही शुरू होने वाला है. शो का प्रोमो भी आ गया है, जो कमाल का है. इस बार का सीजन बेहद अलग होने वाला है क्योंकि इसमें सलमान का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Salman Khan की SVC63 की शूटिंग शेड्यूल में साथ होंगे नयनतारा और राहुल देव

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, वामसी पेडिपल्ली की SVC63 को लेकर चर्चा में आ गए हैं. फिल्म को लेकर अब नया अपडेट भी सामने आया है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या नई जानकारी आई है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'मेरी शक्ल का…’, डीपफेक को लेकर सख्त हुईं Mrunal Thakur

पॉपुलर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने डीपफेक के खिलाफ सख्ती दिखाई और पहचान को गलत यूज करने वालों को चेतावनी जारी की है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर एक्ट्रेस का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: किशोर कुमार के जन्मदिन पर सिंगर पी गणेश और प्रीती जोशी ने गीत गाकर दी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर किशोर कुमार के जन्मदिन पर खंडवा पहुंचे मुंबई के गायक पी गणेश और गायिका प्रीती जोशी. यहां किशोर दा की समाधि पर दोनों सिंगर ने पुष्प अर्पित किए और गीत गाकर किशोर दा को श्रद्धांजलि दी.

Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra का ‘मामा’ और ‘मामासिता’ अंदाज देख क्या बोले यूजर्स?

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच अब पीसी ने अपने दो अलग अंदाज दिखाए हैं. आइए जानते हैं कि ये एक्ट्रेस का कौन-सा रूप है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर: द मूवी' का गाना 'दो नंबरी' हुआ रिलीज

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का गाना 'दो नंबरी' रिलीज हो गया है. इसे गाने को ढांडा न्योलीवाला ने गाया है. इस गाने से ढांडा का बॉलीवुड डेब्यू भी हो गया है. लगभग दो मिनट के गाने में ढांडा न्योलीवाला ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं. इसमें गाड़ी, बंदूक और हवाई जहाज नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/Dbm6W0niEH-/

Entertainment News LIVE: Allu Arjun की फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार, कब पूरी होगी Raaka की शूटिंग?

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि आखिर कब तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी और इसके लिए और कितना इंतजार करना होगा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शिवांगी जोशी बनीं 'लॉक अप 2' की पहली फाइनलिस्ट

शिवांगी जोशी 'लॉक अप 2' की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. एक्ट्रेस के फैंस इससे काफी खुश भी हैं. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स अभी भी फाइनलिस्ट बनने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में शो से एक और कंटेस्टेंट एविक्ट होने जा रहा है.

Entertainment News LIVE: OTT पर तहलका मचा चुकी 8 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज

प्राइम वीडियो की इस पॉपुलर और ऑडियंस की फेवरेट सीरीज का नाम 'फर्जी' है. साल 2023 में रिलीज हुई इस थ्रिलर सीरीज ने अपने 8 एपिसोड्स ऐसा तहलका मचाया था कि हर कोई इस सीरीज का दीवाना हो गया था. इसमें फैंस थ्रिलर सीन्स देखकर इस सीरीज के फैन हो गए थे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ सिंगर Afsana Khan का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और बिग बॉस फेम अफसाना खान मुसीबत में हैं. सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अनिल कपूर ने की अक्षय खन्ना की तारीफ, बतया बेस्ट एक्टर

अनिल कपूर ने हाल ही में अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की है. अनिल कपूर ने कहा कि अक्षय खन्ना इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर हैं. सोशल मीडिया पर भी अनिल कपूर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: रिलीज के 4 साल बाद भी जियोहॉटस्टार पर छाई 2 घंटे 18 मिनट की फिल्म

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'गट्टा कुश्ती' है. साल 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. 4 साल पहले रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर टॉप 9 पर छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'देसी ब्लिंग' स्टार सतीश सनपाल की संपत्ति UAE में हुई फ्रीज

'देसी ब्लिंग' स्टार सतीश सनपाल इन दिनों कानूनी जांच का सामना कर रहे हैं. हाल ही में सतीश सनपाल की संपत्ति UAE में फ्रीज हो गई है. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सतीश की संपत्ति को जांच एजेसियों ने जब्त कर लिया है.

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 के पहले फाइनलिस्ट बनकर भी एविक्ट हुए हर्षद चोपड़ा

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से हर्षद चोपड़ा एविक्ट हो गए हैं. वहीं हर्षद शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए थे, लेकिन इसके बाद भी एक्टर शो से बाहर हो गए हैं. वहीं शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाया समय रैना का शो

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. हाल ही में शो का नया एपिसोड रिलीज किया गया है और ये शो ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. हालिया एपिसोड में समय रैना के साथ करण औजला भी शो में जज बनकर शामिल हुए.

Entertainment News LIVE: रकुल प्रीत सिंह ने बताई 'शूर्पणखा' के किरदार को निभाने की वजह

'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. वहीं अब रकुल ने किरदार को निभाने का असली कारण भी बताया है. एक्ट्रेस ने कहा, 'शूर्पणखा के किरदार में जटिलता है. इतिहास अक्सर उसे एक पल के लिए याद रखता है लेकिन उसकी कहानी इससे कहीं अधिक गहरी है.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के इस सितारे ने विलेन बन किया था डेब्यू

अरबाज ने साल 1997 में आई फिल्म 'दरार' से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में अरबाज खान ने विलेन का किरदार निभाया था. जहां एक्टर्स पहली ही फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने से बचते हैं, वहीं अरबाज खान ने नेगेटिव किरदार से ही बॉलीवुड में पहचान बनाई. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'जन नायकन' की कमाई में 12वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ की कमाई की. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. 12वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 3,943 रहे. 'जन नायकन' ने भारत में अब तक 179.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 209.35 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 301.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: अरबाज खान का बर्थडे

अरबाज खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी हाथ आजमा चुके हैं. वहीं एक्टर अपनी फिल्मों के लिए कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं. अब भले ही एक्टर फिल्मों से दूर हों लेकिन वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान उनसे जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

Entertainment News LIVE: 'बटवारा 1947' की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सनी देओल

बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर इस फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. वहीं हाल ही में सनी देओल बिहार के तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. यहां एक्टर ने सिर झुकाकर आर्शीवाद लिया. इसके बाद एक्टर ने फैंस से भी बातचीत की. सोशल मीडिया पर सनी देओल के वीडियोज वयारल हो रहे हैं, जिनमें वो गुरुद्वारा के बाहर अपने फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं. बता दें सनी देओल की ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/reel/DbisFBvz_06/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ